घर-घर जाकर वैक्सीनेशन का विवरण लें : गुप्ता

सेक्टर 12 स्थित भाजपा की जिला अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता के कार्यालय में भाजपा वैक्सीनेशन संयोजक मंडल बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डा.अर्चना गुप्ता ने की। प्रदेश संयोजक हिसार शहर से भाजपा के विधायक कमल गुप्ता मौजूद अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 06:58 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 06:58 PM (IST)
घर-घर जाकर वैक्सीनेशन का विवरण लें : गुप्ता
घर-घर जाकर वैक्सीनेशन का विवरण लें : गुप्ता

जागरण संवाददाता, पानीपत : सेक्टर 12 स्थित भाजपा की जिला अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता के कार्यालय में भाजपा वैक्सीनेशन संयोजक मंडल बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डा.अर्चना गुप्ता ने की। प्रदेश संयोजक हिसार शहर से भाजपा के विधायक कमल गुप्ता मौजूद अतिथि के रूप में मौजूद रहे। गुप्ता ने कहा कि सभी संयोजकों को अपने अपने मंडलों के हर बूथ पर घर घर जाकर विवरण लें। कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन के बिना न रहे। सभी का रजिस्ट्रेशन किया जाए।

सह संयोजक डा.धर्मवीर नांदल ने कहा कि हमारे स्वयंसेवक हर समय तैयार रहें। डा.अर्चना गुप्ता ने कहा कि दोनों वैक्सीनेशन काफी लोगों को लग चुकी हैं। बैठक में सतीश दहिया, जिला महामंत्री रविन्द्र भाटिया, कृष्ण छौक्कर, डा. जगजीत आहूजा, जिला सचिव अनिता चावला, जिला सह मीडिया प्रभारी सुनीता गोयल, मंडल अध्यक्ष कुलदीप जांगड़ा, बलवान, मंडल महामंत्री करण सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रविकांत शर्मा मौजूद रहे।

इससे पूर्व भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के सदस्यों ने डा.कमल गुप्ता का पानीपत पहुंचने पर स्वागत किया। टोल प्लाजा पर चंदन मिश्रा, डा.शिवशंकर, सहसंयोजक दयानंद यादव, मीडिया प्रमुख चंदन चौहान, आइटी प्रमुख चंदन कुमार, गणेश चौधरी, विनोद व मनोज मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी