राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे पानीपत के ताइक्वाडो खिलाड़ी

चांदनी शानवी ने लड़कियों के अलग-अलग भार वर्गो में स्वर्ण पदक जीता। लड़कों के भार मे दीपक (काबड़ी) ने स्वर्ण पदक जीता।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:48 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:48 PM (IST)
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे पानीपत के ताइक्वाडो खिलाड़ी
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे पानीपत के ताइक्वाडो खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, पानीपत : कुरुक्षेत्र में हुए राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पानीपत के खिलाड़ियों ने पदक जीते और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। छठी हरियाणा राज्य चैंपियनशिप में ताइक्वांडो स्पो‌र्ट्स संघ की टीम ने भाग लिया। चांदनी, शानवी ने लड़कियों के अलग-अलग भार वर्गो में स्वर्ण पदक जीता। लड़कों के भार मे दीपक (काबड़ी) ने स्वर्ण पदक जीता। अंजली, निकुंज, करन ने रजत पदक जीता। वंश (काबड़ी), शौर्य, कबीर, शिव दयाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पानीपत की टीम ने तीन स्वर्ण, तीन रजत, चार कांस्य पदक प्राप्त किए। ताइक्वांडो स्पो‌र्ट्स संघ, पानीपत के अध्यक्ष अधिवक्ता नरेंद्र भिवान, महासचिव नरेंद्र कुमार, टेक्नीकल कोच सुरेंद्र ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। सेहत का ध्यान रखने के लिए रोजाना एक घंटा निकाले

संसू, इसराना : पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल विजेता अनिल आंतिल ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के लिए रोजाना एक घंटा निकालना चाहिए। अच्छी सेहत है तो सब अच्छा लगता है, वरना सब बेकार लगेगा। सेहत का ध्यान रखने के लिए जिम जाए या व्यायाम करें। अनिल आंतिल विश्वकर्मा कालोनी में पावर हाउस जिम के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहे। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से जीवन में सब कुछ बर्बाद हो जाता है। घर-परिवार छूट जाता है। समाज भी साथ नहीं देता है। इसलिए युवा नशे को हाथ न लगाएं। उद्घाटन समारोह में अमित कंकरवाल रणधीर जागलान, प्रताप नंबरदार, संदीप मलिक, सुकर्मपाल, प्रताप धीमान, बक्शी राम, बलराज कंकरवाल, सुमित जागड़ा, नीरज, नवीन जागलान, रामेश्वर, कृष्ण लाल वर्मा, मीना देवी व कविता मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी