दिव्यांगों का सहारा बनी स्वर्गपुरी समिति, सौंपी 13 व्हील चेयर

स्वर्गपुरी श्मशान भूमि सेवा समिति दिव्यांगों के लिए सहारा बनी हुई है। शनिवार को 13 दिव्यांगों को असंध रोड स्थित शनि मंदिर में व्हील चेयर वितरित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 07:37 PM (IST)
दिव्यांगों का सहारा बनी स्वर्गपुरी समिति, सौंपी 13 व्हील चेयर
दिव्यांगों का सहारा बनी स्वर्गपुरी समिति, सौंपी 13 व्हील चेयर

जागरण संवाददाता, पानीपत : स्वर्गपुरी श्मशान भूमि सेवा समिति दिव्यांगों के लिए सहारा बनी हुई है। शनिवार को 13 दिव्यांगों को असंध रोड स्थित शनि मंदिर में व्हील चेयर वितरित की गई। इससे पहले समिति के सदस्यों ने सर्वे कर पता लगाया कि किस दिव्यांग की आर्थिक हालात कैसी है ,इन्हें व्हील चेयर की जरूरत है भी या नहीं। इसके बाद दिव्यांगों की लिस्ट बनाई गई। दिव्यांगों को व्हील चेयर मिलते ही चेहरे खिल उठे। समिति के सदस्य अब आगे भी इस अभियान को जारी रखने के लिए जरूरतमंद दिव्यांगों की तलाश कर रहे हैं।

समिति सप्ताह में भंडारा लगाकर भोजन दिया जाता है। हर माह 12 जरूरतमंदों को गोद लेकर सूखा राशन दिया जा रहा है। कोरोना महामारी में श्मशान भूमि को कोविड के लिए समर्पित किया गया। कोविड के अंतिम संस्कार भी यहीं किए गए थे। इस अवसर पर संजीव शर्मा, राजकुमार, हंसराज, नरेश, अशोक, मनोहर लाल समाज सेवा सहयोग कर रहे हैं। जरूरतमंदों को सहयोग करने के लिए जल्द ही समिति द्वारा हेल्प लाइन नंबर जारी किए जाएंगे। हर संभव प्रयास किए जा रहे

संस्था के प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि जरूरतमंदों को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए समिति तैयार रहती है। चाहे किसी भी प्रकार की जरूरत को पूरा करना हो, इसके लिए संस्था के अलग-अलग सदस्य सर्वे करते हैं। जरूरतमंद लड़की भी करवाई गई शादी

संस्था वरिष्ठ उप प्रधान अनिल मदान ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की एक बेटी की पिछले दिनों ही शादी भी करवाई गई। पूरा खर्च समिति की तरफ से उठाया गया है। इसके साथ ही शहर की चार गोशालाओं में समिति की तरफ से एक-एक ट्राली हर रोज हरे चारे की भेजी जाती है।

chat bot
आपका साथी