शोभायात्रा में महर्षि दयानंद की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की सीख

स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षण संस्थानों में हवन यज्ञ और शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 07:30 AM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 07:30 AM (IST)
शोभायात्रा में महर्षि दयानंद की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की सीख
शोभायात्रा में महर्षि दयानंद की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने की सीख

जागरण संवाददाता, पानीपत : स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षण संस्थानों में हवन यज्ञ और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शिक्षक और विद्यार्थियों ने हवन में आहुति डाली। वेद मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय बना रहा। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवन शिक्षाओं से अवगत कराकर उनके अनुसरण के लिए प्रेरित किया।

आर्य पीजी कॉलेज : महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती के उपलक्ष्य में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज चौड़ा बाजार के पंडित प्रज्ञादेव ने हवन कुंड में आहुति डालकर मंत्रोच्चारण किया। प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिगला समेत सभी सदस्यों ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती की बधाई देते हुए उनके दिखाए गए मार्ग का चलने को प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल काकड़ा, डॉ. अनुराधा सिंह और डॉ. मीनल बत्रा उपस्थित रही।

आर्य ग‌र्ल्स पब्लिक : हवन-यज्ञ के साथ महर्षि दयानंद सरस्वती को याद किया गया। यज्ञ में शिक्षिकाओं और छात्राओं ने आहुति डाली। छात्राओं ने भजन गाकर माहौल को धार्मिक बना दिया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने स्वामी दयानंद की शिक्षाओं से अवगत कराया। उन्होंने सती प्रथा और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को दूर किया। वेदों का सम्मान करने की। सदा सच बोलने और बड़ों का आदर करने की शिक्षा दी। सत्यार्थ प्रकाश उनके द्वारा लिखा गया सर्वाधिक महत्वपूर्ण ग्रंथ है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समीति के वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र सिगला और प्रबंधक सचिन सिगला ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्ररेणा दी। आर्य बाल भारती : आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। आचार्य अभय आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद ने देशवासियों के स्वाभिमान को जगाया था। वह संस्कृत व्याकरण के महान विद्वान थे। उन्होंने वेदों की सही व्याख्या कर वेदों को सही ठहराया था। शोभायात्रा के दौरान स्कूल के बच्चों ने महर्षि दयानंद के जीवन पर आधारित 500 पुस्तिकाओं का वितरण किया। इस दौरान डीपीई संदीप, पीटीआई अमित और नवीन मलिक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी