स्वामी अग्निवेश को याद किया

प्रसिद्ध मानवाधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्व. स्वामी अग्निवेश को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर निर्मला देशपांडे संस्थान स्थित हाली अपना स्कूल में याद किया गया। गांधी ग्लोबल फैमिली व हाली पानीपती ट्रस्ट के महासचिव एडवोकेट राममोहन राय ने कहा कि स्वामी अग्निवेश का संपूर्ण जीवन दलित शोषित महिला एवं कमजोर वर्गों को समर्पित था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 07:09 PM (IST)
स्वामी अग्निवेश को याद किया
स्वामी अग्निवेश को याद किया

पानीपत (विज्ञप्ति) : प्रसिद्ध मानवाधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्व. स्वामी अग्निवेश को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर निर्मला देशपांडे संस्थान स्थित हाली अपना स्कूल में याद किया गया। गांधी ग्लोबल फैमिली व हाली पानीपती ट्रस्ट के महासचिव एडवोकेट राममोहन राय ने कहा कि स्वामी अग्निवेश का संपूर्ण जीवन दलित, शोषित, महिला एवं कमजोर वर्गों को समर्पित था। अपने विचारों के प्रचार- प्रसार के लिए उन्होंने आर्य समाज को माध्यम बनाया। उनका जन्म 21 सितंबर 1939 को वर्तमान तेलंगाना के श्रीकाकुलम में हुआ। उन्होंने कोलकाता यूनिवर्सिटी से न केवल शिक्षा प्राप्त की अपितु वहीं उसी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर भी कार्य किया। चौधरी देवीलाल मंत्रिमंडल में हरियाणा के शिक्षा मंत्री पद पर रहे। फरीदाबाद में जब भट्ठा मजदूरों पर उनकी ही सरकार ने गोलाबारी की तब वे त्यागपत्र देकर भट्ठा मजदूरों के आंदोलन के साथ जुड़ गए। 2004 में उन्हें वैकल्पिक नोबेल पीस प्राइज से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हाली अपना स्कूल की को-आर्डिनेटर पूजा सैनी, माता सीता रानी सेवा संस्था की कार्यकारी सचिव सुनीता आनंद, जनवादी महिला समिति की जिला सचिव पायल, आर्य महिला समाज सेक्टर 25 की प्रधान सोनिया आर्य और आर्य प्रतिनिधि सभा की मंत्री नूपुर आर्य ने भी अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी