सुरेश झंडा बने वाल्मीकि महासभा के प्रदेश सचिव

हरियाणा वाल्मीकि महासभा पानीपत व समालखा ब्लाक की कार्यकारिणी की बैठक वार्ड 6 स्थित पूर्व पार्षद सुरेश झंडा के आवास पर हुई। पूर्व पार्षद झंडा को हरियाणा वाल्मीकि महासभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 06:54 AM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 06:54 AM (IST)
सुरेश झंडा बने वाल्मीकि महासभा के प्रदेश सचिव
सुरेश झंडा बने वाल्मीकि महासभा के प्रदेश सचिव

जागरण संवाददाता, समालखा : हरियाणा वाल्मीकि महासभा पानीपत व समालखा ब्लाक की कार्यकारिणी की बैठक वार्ड 6 स्थित पूर्व पार्षद सुरेश झंडा के आवास पर हुई। पूर्व पार्षद झंडा को हरियाणा वाल्मीकि महासभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। दीपक रोहट को समालखा ब्लाक का अध्यक्ष, सुमित लोहट को जिला सचिव, राज वाल्मीकि को जिला सलाहकार और विष्णु सौदा को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव झंडा ने प्रदेश अध्यक्ष एमएल सारवान, महासचिव सत्यवान ढिलोड़, सुरेश कालोड़िया, बनवारी दास का धन्यवाद किया है। इस अवसर पर गिना राम, विक्रमजीत चौहान, सचिन लोहाट, कर्ण सिंह, शशि झंडा, कुलदीप झंडा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी