सुपरवाइजर के हत्यारोपित सगे भाई 15 दिन बाद गिरफ्तार

जागरण संवाददाता पानीपत बबैल रोड पर भारत नगर में सुपरवाइजर शिव कुमार की हत्या करने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 08:15 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 08:15 PM (IST)
सुपरवाइजर के हत्यारोपित सगे भाई 15 दिन बाद गिरफ्तार
सुपरवाइजर के हत्यारोपित सगे भाई 15 दिन बाद गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पानीपत : बबैल रोड पर भारत नगर में सुपरवाइजर शिव कुमार की हत्या करने के मामले में दो और आरोपितों को पुलिस की सीआइए-वन टीम ने वीरवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित सगे भाई अनुभव व अभिनव हैं और धूप सिंह नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपितों को मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को अदालत पेश कर सात दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस वारदात में शामिल उनके दो साथियों अर्जुन निवासी भारत नगर व आदेश निवासी धूप सिंह नगर को पहले गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग बाइक बरामद कर जेल भिजवा चुकी है।

सीआइए-वन प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि दो अप्रैल को थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत भारत नगर में सीवर डालने वाली कंपनी के सुपरवाइजर गुरु नानक पुरा, करनाल के शिव कुमार की गोली मारकर व चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के पिता भीम सिंह की शिकायत पर धूप सिंह नगर निवासी सगे भाई अभिनव व अनुभव सहित पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। दो अप्रैल को शिव कुमार भारत नगर में गलियों की पैमाइश का काम करा रहा था। तभी उस पर गड्ढे के विवाद की रंजिश में घेरकर हमला कर दिया था। हत्यारोपियों ने न केवल उसे गोली मारी, बल्कि चाकू तक से भी बुरी तरह से गोद दिया था। उसने पानीपत के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। मरने से पहले शिवकुमार ने वीडियो में आरोपितों के बारे में बताया था।

chat bot
आपका साथी