मरने के बाद भी दो लोगों के लिए रोशनी दे गईं सुनीता

रामलीला ग्राउंड (पंजाबी मुहल्ला) निवासी कपड़ा व्यापारी स्व.अमरनाथ सोनी की धर्मपत्नी सुनीता का 62 वर्ष की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। उनके बेटे सुनील और पुनीत कुमार ने उनके मृत्योपरांत उनके नेत्रदान कराए। नेत्रदान कराने वाली संस्था के सदस्य संजय खन्ना से संपर्क किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 06:12 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 06:12 PM (IST)
मरने के बाद भी दो लोगों के लिए रोशनी दे गईं सुनीता
मरने के बाद भी दो लोगों के लिए रोशनी दे गईं सुनीता

जागरण संवाददाता, समालखा : रामलीला ग्राउंड (पंजाबी मुहल्ला) निवासी कपड़ा व्यापारी स्व.अमरनाथ सोनी की धर्मपत्नी सुनीता का 62 वर्ष की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। उनके बेटे सुनील और पुनीत कुमार ने उनके मृत्योपरांत उनके नेत्रदान कराए। नेत्रदान कराने वाली संस्था के सदस्य संजय खन्ना से संपर्क किया। जनसेवा दल, पानीपत से जीतलाल मनचंदा व चमनलाल गुलाटी पहुंचे। माधव नेत्र बैंक, करनाल के कर्मियों को नेत्र सौंप दिए गए। जनसेवा दल समालखा के अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा, सचिव पंकज अरोड़ा गोल्डी एवं संजीव खन्ना ने शोकाकुल परिवार को समृति चिह्न भेंट किया। चमन गुलाटी ने कहा कि सुनीता की आंखों से दो लोगों को रोशनी मिल सकेगी।

chat bot
आपका साथी