सुखपाल देहरा बने सर्वोदय मंडल के नए अध्यक्ष

हरियाणा प्रदेश सर्वोदय मंडल का चुनाव गांधी स्मारक निधि पट्टीकल्याणा में हुआ। सदस्यों की सहमति से सुखपाल देहरा को अध्यक्ष सुरेंद्र हल्दाना को उपाध्यक्ष और अजय पट्टीकल्याणा को मंत्री नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 07:33 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:33 AM (IST)
सुखपाल देहरा बने सर्वोदय मंडल के नए अध्यक्ष
सुखपाल देहरा बने सर्वोदय मंडल के नए अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, समालखा : हरियाणा प्रदेश सर्वोदय मंडल का चुनाव गांधी स्मारक निधि, पट्टीकल्याणा में हुआ। सदस्यों की सहमति से सुखपाल देहरा को अध्यक्ष, सुरेंद्र हल्दाना को उपाध्यक्ष और अजय पट्टीकल्याणा को मंत्री नियुक्त किया गया। प्रबंधक ट्रस्टी अशोक शरण ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारी मंडल के उत्थान के लिए पूरा प्रयास करेंगे। राष्ट्रपिता गांधी के विचारों का प्रचार- प्रसार करेंगे। अध्यक्ष सुखपाल व अन्य पदाधिकारियों ने सर्वोदय की पुरानी परम्परा को पुनर्जीवित रखने में कसर नहीं छोड़ने का भरोसा साथियों को दिया। गांधी स्मारक निधि के सचिव आनंद शरण ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर राम सिंह, डॉ. विकास सक्सेना, आजाद सिंह, धर्मपाल, धनराज, विपिन कुमार, योगेंद्र, जयभगवान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी