सुभाष बाजार के प्रधान नहीं रहे, कोरोना काल में दिन-रात की सेवा

पानीपत संयुक्त व्यापार मंडल और संयुक्त व्यापार मंडल समिति दोनों ही ग्रुपों में प्रधान खासे प्रसिद्ध थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:01 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:01 AM (IST)
सुभाष बाजार के प्रधान नहीं रहे, कोरोना काल में दिन-रात की सेवा
सुभाष बाजार के प्रधान नहीं रहे, कोरोना काल में दिन-रात की सेवा

जागरण संवाददाता, पानीपत : संयुक्त व्यापार मंडल और संयुक्त व्यापार मंडल समिति, दोनों ही ग्रुपों में सभी के चहेते मुलख राज मक्कड़ का देहांत हो गया। ह्रदय गति रुक जाने से उनका निधन हुआ। 64 वर्षीय मक्कड़ संयुक्त व्यापार मंडल समिति में सबसे वरिष्ठ थे। उम्रभर कांग्रेस से जुड़े रहे। उनकी अंतिम यात्रा में कांग्रेस का झंडा कार्यकर्ताओं ने उन्हें ओढ़ाया।

वार्ड आठ में रहने वाले मुलख राज मक्कड़ सुभाष बाजार के प्रधान थे। बरसों तक संयुक्त व्यापार मंडल के साथ रहे। वरिष्ठ उपप्रधान रहते हुए उन्होंने बाजारों के प्रधानों को एकजुट किया। इसके बाद संयुक्त व्यापार मंडल समिति के प्रधानों का हाथ पकड़ा। कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान गीता मंदिर में जब राशन वितरण की सेवा शुरू हुई, तब राशन की जिम्मेदारी इन्होंने संभाली। राशन स्टोर के इंचार्ज रहे। संक्रमण की दूसरी लहर में जब आक्सीजन सिलेंडर की सेवा मिली तो सुबह से शाम तक गीता मंदिर में रहते। जरूरत पड़ने पर लोगों के घर तक सिलेंडर पहुंचाते। कांग्रेस नेता विरेंद्र बुल्ले शाह ने कहा कि उन्होंने अपना एक साथी खो दिया। इसकी क्षतिपूर्ति नहीं हेा सकती।

उनके अंतिम संस्कार में सुनील अरोड़ा, सुशील भराड़ा, सुरेश बवेजा, विशाल वर्मा, निशांत सोनी, राजेश सूरी सहित बाजारों के सभी प्रधान पहुंचे। उनके दो बेटे हैं, जो मोबाइल फोन की दुकान चलाते हैं। बाल अधिकार सुरक्षा समिति ने जरूरतमंदों को बांटे मास्क व किया हेल्थ चेकअप जागरण संवाददाता, पानीपत : बाल अधिकार सुरक्षा समिति एवं हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया द्वारा डोर टू डोर स्वास्थ्य सुरक्षा कैंपेन चलाया जा रहा है। परिवारों का चेकअप किया जा रहा है, मास्क बांटे जा रहे हैं। इसके अंतर्गत अभी वार्ड एक से तीन को कवर किया जा रहा है। अभी तक संस्था 4000 लोगों तक पहुंची जिसमें 500 से अधिक बच्चे शामिल हैं। नूर वाला, ज्योति कालोनी, सेक्टर 13-17, विकास नगर में लगभग 45 से ज्यादा गोदाम, फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों की स्क्रीनिग एवं आक्सीजन लेवल चेक किया गया, फिर मास्क वितरित किया गए।

समिति सदस्य सुधा झा ने बताया कि समिति का एकमात्र उद्देश्य है बच्चों की सुरक्षा के लिए एवं सभी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए समाज को जागरूक करना एवं वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करना। इसके साथ ही तीसरी वेब में बच्चों को कोई समस्या न हो इसके लिए पहले से ही सजग रहना चाहिए। इस अभियान में प्रोजेक्ट संचालक रविद्र कुमार, प्रोजेक्ट हेड विनोद सोलंकी, प्रदीप गुर्जर, विक्की, शाहिना, दीपिका, गीता, अनिल, ओम प्रकाश, सचिन पाल, दीपक ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी