तकनीक के युग में पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें विद्यार्थी : प्राचार्य

तकनीक के इस युग में विद्यार्थियों को केवल अपने कक्षा के पाठ्यक्रम तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए अपितु उनके समग्र विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिता जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:15 AM (IST)
तकनीक के युग में पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें विद्यार्थी : प्राचार्य
तकनीक के युग में पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें विद्यार्थी : प्राचार्य

जागरण संवाददाता, पानीपत : आइबी पीजी कालेज में कंप्यूटर साइंस विभाग के तत्वावधान में बीसीए प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डा. अजय गर्ग ने किया।

प्राचार्य ने कहा कि तकनीक के इस युग में विद्यार्थियों को केवल अपने कक्षा के पाठ्यक्रम तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, अपितु उनके समग्र विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिता जरूरी है। उन्हें प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। मकसद विद्यार्थियों में टीम भावना का निर्माण करना है, ताकि वो हर मुश्किल का डटकर सामना कर सकें। विभागाध्यक्ष डा. विक्रम कुमार ने कहा कि विद्यार्थी अपने भविष्य निर्माण के प्रति सचेत रहें और इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लें। संयोजक प्रो. अश्वनी गुप्ता ने बताया कि पहली प्रतियोगिता का विषय डिजिटल लोगो डिजाइन रहा। इसमें 12 ग्रुप बनाए गए। हर ग्रुप में 3 विद्यार्थी थे। दूसरी प्रतियोगिता लाजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिग पर आधारित रही। इसमें प्रतिभागियों को ऑनलाइन 30 प्रश्न दिए गए। निर्णायक की भूमिका डा. निधान सिंह ने निभाई। पहली प्रतियोगिता में दीपक, लाक्षी व तमन्ना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शुभम, विजय व दीपक द्वितीय तथा हर्ष, आशीष व रोशन तृतीय स्थान पर रहे। दूसरी प्रतियोगिता में सोमनाथ बीसीए प्रथम वर्ष ने पहला, कशिश बीसीए प्रथम वर्ष ने दूसरा और दीपक बीसीए प्रथम वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्य डा. अजय गर्ग ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डा. विक्रम कुमार, प्रो. अश्वनी गुप्ता, प्रो. विनय भारती, प्रो. अजमेर, अमित कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी