रिजल्ट के इंतजार में 12वीं के 13901 विद्यार्थी

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड ने दस मार्च को 10वीं का रिजल्ट तो जारी कर दिया लेकिन इसके दस दिन बाद भी 12वीं का रिजल्ट जारी नहीं किया है। जिले में 10वीं का रिजल्ट सामान्य रहा। ऐसे में रिजल्ट को लेकर 12वीं के 13901 विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 06:50 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 06:50 AM (IST)
रिजल्ट के इंतजार में 12वीं के 13901 विद्यार्थी
रिजल्ट के इंतजार में 12वीं के 13901 विद्यार्थी

जागरण संवाददाता, पानीपत : सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड ने 10 मार्च को 10वीं का रिजल्ट तो जारी कर दिया, लेकिन इसके दस दिन बाद भी 12वीं का रिजल्ट जारी नहीं किया है। जिले में 10वीं का रिजल्ट सामान्य रहा। ऐसे में रिजल्ट को लेकर 12वीं के 13901 विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

कोरोना के कारण सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं पूर्ण नहीं हो पाई थी। जुलाई तक इंतजार करने के बाद सीबीएसई ने अधूरी परीक्षा के साथ ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। हालांकि सीबीएसई 10वीं की सभी मुख्य परीक्षाएं कोरोना से पहले ही संपन्न हो चुकी थी। वहीं, हरियाणा बोर्ड ने भी दस जुलाई को 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। जिले में 10वीं का रिजल्ट सामान्य रहा। जबकि हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं के करीब-करीब सभी मुख्य प्रश्न-पत्रों के लीक होने की चर्चाएं रही। हरियाणा बोर्ड 12वीं की मुख्य रूप से रसायन विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, भूगोल, इतिहास, साइकोलॉजी, कृषि, संस्कृत, और राजनीतिक विज्ञान विषय की परीक्षा कोरोना के कारण पूर्ण नहीं हो सकी। बोर्ड ने औसत के अनुसार शेष परीक्षाओं के अंक देकर रिजल्ट घोषित करने का निर्णय लिया, लेकिन 10वीं का रिजल्ट होने के 10 बाद भी भिवानी बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। 12वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट का इंतजार रोजाना बढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी