आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे प्रदेश के 5804 स्कूलों के विद्यार्थी

आजादी के 75 साल होने पर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसको लेकर गतिविधि कैलेंडर भी जारी किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 07:21 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 07:21 PM (IST)
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे प्रदेश के 5804 स्कूलों के विद्यार्थी
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे प्रदेश के 5804 स्कूलों के विद्यार्थी

जागरण संवाददाता, पानीपत : आजादी के 75 साल होने पर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसको लेकर गतिविधि कैलेंडर भी जारी किया गया है। वहीं कार्यक्रम को लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से प्रदेश के सभी डीईओ, डीईईओ, डीपीसी व बीईओ को पत्र लिख कार्यक्रम के तहत स्कूलों में प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए गए हैं। परिषद ने इसे बहुत जरूरी और तिथि बद्ध बताया है। वहीं कार्यक्रम को लेकर डीपीसी कौशल्या आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की। कार्यक्रम में प्रदेश भर से 5804 स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस पर 29 लाख दो हजार का बजट भी जारी किया गया है। किस दिन क्या होगा कार्यक्रम

--राष्ट्रीय स्तर की कहानी लेखन पर स्वतंत्रता के लिए भारत के आजादी के संघर्ष में तेलंगाना राज्य (एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत राज्य को जोड़ना) के विषय योगदान पर द्विभाषी प्रतियोगिता 27 नवंबर तक। इसमें छठीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।

--वीर गाथा प्रतियोगिता 26 नवंबर को होगी। इसमें तीसरी से 12वीं के विद्यार्थी भाग लेंगे। विजेता की गाथा को 30 नवंबर तक लिक पर अपलोड करना होगा।

--एक भारत, श्रेष्ठ भारत उत्सव का आयोजन 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा। इसमें पहली से 12वीं के विद्यार्थी भाग लेंगे।

--आजादी के सेनानी कार्यक्रम छह से 12 दिसंबर तक होगा। इसमें पहली से 12वीं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

--नेता जी की जयंती का जश्न कार्यक्रम 23 जनवरी को होगा। कार्यक्रम में भी पहली से 12वीं के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। अधिकारियों के साथ की बैठक

जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) कौशल्या आर्या ने कार्यक्रम को लेकर जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व बीआरपी के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की। डीपीसी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में जिले के 180 स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसको लेकर 90 हजार रुपये का बजट भी जारी किया गया है। इस मौके पर एपीसी रमेश चहल, बीईओ ज्ञानी राम कौशिक आदि मौजूद रहे। किस जिले से कितने स्कूल लेंगे भाग, क्या बजट जारी

जिला --स्कूल- - बजट

अंबाला --293 -146500

भिवानी---309 --154500

चरखी दादरी --160 ---80000

फरीदाबाद --140 --70000

फतेहाबाद ---242-- 121000

गुरुग्राम -------210 --105000

हिसार----379 --189500

झज्जर---234 --117000

जींद---318- --159000

कैथल-- --231- -115500

करनाल--- 294 ---147000

कुरुक्षेत्र--300 --150000

महेंद्रगढ़-----281 -140500

नूंह--- 435 -217500

पलवल ---259--- 129500

पंचकूला---144 --72000

पानीपत --180--- 90000

रेवाड़ी---245 --122500

रोहतक- --200 ---100000

सिरसा --320- 160000

सोनीपत----291----145500

यमुनानगर ---339---169500

chat bot
आपका साथी