विद्यार्थियों ने मेले में पुस्तकों को किया पसंद

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार चार दिवसीय पुस्तक मेले का समापन हो गया। यह 19 नवंबर को शुरू किया था। मेले में विश्वस्तरीय प्रकाशकों की पुस्तकें व गुणात्मक पुस्तकें शामिल की गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 06:50 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:50 AM (IST)
विद्यार्थियों ने मेले में पुस्तकों को किया पसंद
विद्यार्थियों ने मेले में पुस्तकों को किया पसंद

जागरण संवाददाता, पानीपत : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार चार दिवसीय पुस्तक मेले का समापन हो गया। यह 19 नवंबर को शुरू किया था। मेले में विश्वस्तरीय प्रकाशकों की पुस्तकें व गुणात्मक पुस्तकें शामिल की गई थी। इसके साथ ज्ञानवर्धक, कहानी, सारगर्भित, नैतिक मूल्यों पर आधारित, समसामयिक समेत अनेक विषयों की पुस्तकें भी शामिल की गई।

प्रिसिपल अनुपमा सिन्हा ने पुस्तकों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों में निरंतर नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है। ऐसे समय में पुस्तकें ही समाज में बच्चों के जीवन स्तर को सुधार कर उसे सुनियोजित और सुव्यवस्थित ढंग से चला सकती हैं। स्कूल में समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम और मेले लगाए जाते हैं।

chat bot
आपका साथी