विद्या‍र्थियों के हाथों में पर्यावरण की कमान, पौधागिरी अभियान से दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अब पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्या‍र्थियों ने कमान संभाल ली है। पौधागिरी अभियान के तहत पर्यावरण का संरक्षण का संदेश देने के लिए आगे आए हैं। स्कूलों में चलाए गए पौधागिरी अभियान में हर जिले में लाखों पौधे लगाने का लक्ष्य।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 09:35 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 09:35 AM (IST)
विद्या‍र्थियों के हाथों में पर्यावरण की कमान, पौधागिरी अभियान से दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कैथल में पौधागिरी अभियान की शुरुआत करते विद्या‍र्थी।

कैथल, जागरण संवाददाता। मानसून का सीजन शुरू होने के बाद जुलाई माह से स्कूलों को हरा-भरा बनाने के लिए पौधागिरी अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत सभी निजी और सरकारी स्कूलों में डेढ़ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। यह विद्यार्थी पौधारोपण करके पर्यावरण को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

इन विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग द्वारा भी पौधारोपण के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह पौधागिरी अभियान कोरोना महामारी से पहले वर्ष 2019 में शुरू किया गया था, लेकिन पिछले वर्ष स्कूल बंद होने के कारण इस अभियान के तहत पौधारोपण नहीं किया जा सका था। अब कोरोना संक्रमण कम होने के बाद स्कूल खुलने पर फिर से विद्यार्थियों द्वारा पौधाराेपण किया जा रहा है। बता दें कि यह अभियान अगस्त के पूरे माह चलाया जाएगा। इसी कड़ी में अब तक स्कूलों में करीब 20 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं।

जिले में कुल करीब एक हजार स्कूल, यहां होना है पौधारोपण

जिले में निजी और सरकारी स्कूलों को मिलाकर इसकी कुल संख्या करीब एक हजार के बनती है। विभाग के आदेशों के तहत सभी स्कूलों में वहां पौधारोपण किया जाना है, जहां पर स्कूल परिसर में खाली जगह पड़ी है। यही नहीं, स्कूलों में पौधारोपण करने वाले विद्यार्थियों को सरकार के आदेशों के तहित शिक्षा विभाग द्वारा प्रति पौधा 50 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इसके लिए भी विभाग से पौधारोपण करने वाले विद्यार्थियों की जानकारी मांगी गई है। ताकि स्कूलों में इसके लिए बजट का वितरण किया जा सके।

पौधारोपण ही पर्यावरण को संरक्षित करने का एक सशक्त माध्यम है। इसी कड़ी में स्कूल खुलने के बाद फिर से पौधागिरी अभियान के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण करना शुरू किया गया है। इसको लेकर समय-समय पर अधिकारियों की भी बैठक ली जाती है। निर्धारित लक्ष्य के तहत स्कूलों में पौधारोपण करने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अभी तक 20 दिनों में जिले में कुल 20 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं।

अनिल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल।

chat bot
आपका साथी