कोलाज मेकिग प्रतियोगिता में छात्रा श्रुति ने मारी बाजी

आइबी पीजी कालेज में की छात्रा श्रुति ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गणित कोलाज मेकिग प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:27 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:27 AM (IST)
कोलाज मेकिग प्रतियोगिता में छात्रा श्रुति ने मारी बाजी
कोलाज मेकिग प्रतियोगिता में छात्रा श्रुति ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, पानीपत : आइबी पीजी कालेज में की छात्रा श्रुति ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गणित कोलाज मेकिग प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता गुरु नानक खालसा कालेज यमुनानगर में हुई। विभिन्न राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश के कालेजों से 65 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कालेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा श्रुति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डा. अजय कुमार गर्ग ने छात्रो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता से ही प्रतिभा निखरती है। इस मौके पर विभागाध्यक्षा डा. अर्पणा गर्ग, प्रो. कनक शर्मा, प्रो. मनीष, प्रो. सौरव, प्रो. मानसी, प्रो. कोमल मौजूद रहे।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

आइबी पीजी कालेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर विज्ञान संकाय एवं आंतरिक मूल्यांकन गुणवत्ता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए एक व्याख्यान और परिचर्चा का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डा. अजय कुमार गर्ग ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान का महत्व बताते हुए प्रो. सीवी रमन के जीवन से परिश्रम और लगन का आचरण ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डा. विक्रम कुमार, डा. निधान सिंह, प्रो. रंजना शर्मा, डा. मोहम्मद ईशाक, डा. सुनीत शर्मा, डा. किरण मदान, डा. पूनम मदान मौजूद रहे।

राज्यस्तरीय रंगोत्सव में जिले के शिक्षकों ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, पानीपत : हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में आयोजित रंगोत्सव 2021 में जिले के शिक्षकों ने बाजी मारी है। इससे स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारियों में खुशी का माहौल है। समग्र शिक्षा अभियान के सहायक जिला परियोजना समन्वयक रमेश चहल ने बताया कि परिषद की ओर से 20 से 22 फरवरी तक प्रदेश स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिले से भी नौ महिला व नौ पुरुष शिक्षकों ने अलग अलग इवेंट में भाग लिया था। शुक्रवार को विजवल आर्ट व टोय एंड गेम्स प्रतियोगिता के परिणाम घोषित हुए। उन्होंने बताया कि विजवल आर्ट टू डी व थ्री डी महिला वर्ग में पानीपत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। थ्री डी पुरुष वर्ग में भी दूसरा स्थान मिला। वहीं टोय एंड गेम्स में महिला वर्ग में पानीपत व सोनीपत को संयुक्त रुप से दूसरा स्थान मिला। एपीसी ने कहा कि ये शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।

chat bot
आपका साथी