त्योहार से दांपत्य जीवन की नींव मजबूत करें : ललिता

प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर ललिता बहन ने एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को करवाचौथ का आध्यात्मिक रहस्य सुनाया। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में मनाए जाने वाले हर त्योहार व रीति रस्म के पीछे एक रहस्य छिपा होता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:36 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:36 PM (IST)
त्योहार से दांपत्य जीवन की नींव मजबूत करें : ललिता
त्योहार से दांपत्य जीवन की नींव मजबूत करें : ललिता

संवाद सहयोगी, सनौली : प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर ललिता बहन ने एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को करवाचौथ का आध्यात्मिक रहस्य सुनाया। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में मनाए जाने वाले हर त्योहार व रीति रस्म के पीछे एक रहस्य छिपा होता है। अगर हम त्योहारों को यथार्थ रूप से समझकर और विधिपूर्वक मनाएं तो हमारे पारिवारिक व व्यावहारिक जीवन पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। करवाचौथ का त्योहार पतिव्रता नारी के जीवन की घटना से जुड़ा हुआ माना जाता है। यह त्योहार पौराणिक कथा का प्रतीक सा बनकर न रह जाए, इस बात को भी हमें समझना होगा। दांपत्य जीवन से जुड़ी पंरपराएं व त्योहार आपसी प्रेम व सामंजस्य को बल देते हैं। क्यों न हम इनकी गहराई को दांपत्य जीवन की नींव बना लें। गृहस्थी के आंगन में हमेशा चौथ के चांद को चमकता देखें। मोनिका बहन ने कहा कि कुछ बातें व्यावहारिक रूप से अपने जीवन में धारण करनी होंगी। केवल एक विशेष दिन पर हम एक दूसरे का सम्मान करें और अगले ही दिन तू-तू, मैं-मैं। ऐसा न करके सदा एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें।

chat bot
आपका साथी