लाखों रुपये खर्च करने के बाद अंधेरे में डूबा पानीपत का सेक्टर 13-17, स्ट्रीट लाइटें बंद

पानीपत नगर निगम की कार्य प्रणाली हमेशा से संदेह के घेरे में रही है। अब लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी पानीपत के सेक्टर 13-17 की स्‍ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। ऐसे में राहगीरों का अंधेरे से गुजरना पड़ता है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 05:33 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 05:33 PM (IST)
लाखों रुपये खर्च करने के बाद अंधेरे में डूबा पानीपत का सेक्टर 13-17, स्ट्रीट लाइटें बंद
पानीपत के सेक्टर 13-17 में स्‍ट्रीट लाइटें खराब।

पानीपत, जेएनएन। शाम होते ही सेक्टर 13-17 अंधेरे में डूब जाता है। यहां अधिकतर हाई मास्क लाइट खराब पड़ी हैं। नगर निगम द्वारा लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ये हाल है। शाम को अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है। जहां सेक्टर 13-17 में स्ट्रीट लाइटे बंद पड़ी हैं, वहीं नगर निगम की मेयर अवनीत कौर का कार्यालय भी हैं। फिर भी इस एरिया में स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। सेक्टर के साथ ही यमुना एनक्लेव में अवनीत कौर का घर है।

सेक्टर 13-17 शहर का सबसे वीआइपी क्षेत्र है। यहां निगम की मेयर व अन्य बड़े बिजनेसमैन रहते है। फिर भी इस एरिया का ऐसा हाल है। इस क्षेत्र में 200 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। इससे शहर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय वारदात होने का भी खतरा बना रहता है। कई बार यहां काफी अंधेरा होने के कारण सड़क पर गड्ढे दिखाई नहीं देते। इससे दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके है। लेकिन अभी तक नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट क्यों खराब हैं। कोई समाधान नहीं हो सका।

इस एरिया से निकलते है कई गांव 

सेक्टर 13-17 से कई गांवों का रास्ते निकलते है। इसीलिए भी यह रास्ता काफी महत्वपूर्ण बन जाता है। इसी रास्ते से शाम के समय सबसे अधिक चहल-पहल रहती है। फिर भी स्ट्रीट नहीं जल रही।

पिछले काफी समय नहीं हुई मरम्मत

निगम ने लाखों रुपये खर्च कर सेक्टर 13-17 में स्ट्रीट लाइट लगवाई हैं। पिछले काफी समय स्ट्रीट लाइटों व हाई मास्क लाइट की मरम्मत नहीं हो सकी। जिसके चलते अब या तो स्ट्रीट लाइट के स्विच खराब हो चुके हैं या फिर लाइट खराब हो चुकी है। इससे लाइटें नहीं जल पा रही।

chat bot
आपका साथी