कर्मचारियों के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा (संबंधित-हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ व भारतीय मजदूर संघ) का द्वितीय प्रांतीय अधिवेशन मुलतान भवन माडल टाउन में संपन्न हुआ।इसमें संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हुई। पांच अक्टूबर को पंचकूला में होने वाले प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:18 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:18 AM (IST)
कर्मचारियों के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा
कर्मचारियों के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

जागरण संवाददाता, पानीपत : स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा (संबंधित-हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ व भारतीय मजदूर संघ) का द्वितीय प्रांतीय अधिवेशन मुलतान भवन माडल टाउन में संपन्न हुआ।इसमें संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हुई। पांच अक्टूबर को पंचकूला में होने वाले प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान हुआ।

प्रदेश प्रचार मंत्री दिनेश कुमार कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भारतीय मजदूर संघ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन हुआ है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, विपिन शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, हरिदर कुमार, अनिल कुमार व बबीता रानी संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष बनाए हैं। गौरव सहगल, सोमदत्त, सुरेंद्र देशवाल, जितेंद्र वत्स, विक्रम सोनी, कृष्ण कटारिया को भी जिम्मेदारी मिली है। आउटसोर्सिंग संयोजक कुलदीप आर्य, बलविदर सिंह, पंकज कुमार अंबाला, जितेंद्र व संदीप जींद, सुरेंद्र रेवाड़ी, संगीता पानीपत को ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी। सोहन लाल गुप्ता ने भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति की जानकारी दी। सरकार से कर्मचारियों को उनके हक दिलवाने और संगठन को मजबूती देने का मंत्र भी बताया।

chat bot
आपका साथी