राखी के बाद जब रिंग में उतरीं सपना चौधरी, तो खली को बचाना पड़ा

एक बार फिर सपना चौधरी अपने शो से हंगामा बरपा गईं। बिहार के बाद करनाल में कुछ ऐसा हुआ कि हड़कंप मच गया। किसी तरह से पुलिस बल ने लोगों को शांत किया। जानिए क्यों हुआ हंगामा।

By Ravi DhawanEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 02:27 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 09:15 AM (IST)
राखी के बाद जब रिंग में उतरीं सपना चौधरी, तो खली को बचाना पड़ा
राखी के बाद जब रिंग में उतरीं सपना चौधरी, तो खली को बचाना पड़ा

पानीपत, जेएनएन: बिहार के बाद हरियाणा के करनाल में सपना चौधरी के लाइव शो में एक बार फिर भीड़ बेकाबू हो गई। इसके साथ ही सपना के भाई ने कुछ ऐसा कर दिया कि पुलिस और द ग्रेट खली को स्थिति को संभालना पड़ा। आखिर ऐसा क्या हुआ, जानने के लिए पढि़ए दैनिक जागरण की ये खबर।

करनाल में द ग्रेट खली की ओर से कराई जा रही सीडब्ल्यूई फाइट के दौरान लाइव शो देने आई हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के भाई द्वारा हवाई फायर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेकाबू भीड़ को शांत कराया। इसके बाद जाकर सपना चौधरी को वहां से निकाला जा सका।

खली की ओर से हो रही सीडब्ल्यूई की फाइट
करनाल सेक्टर-32 में द ग्रेट खली की ओर से आयोजित इंटरनेशनल फाइट में देरशाम फायरिंग होने की सूचना से प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर स्थिति को संभाला।

 

इस तरह से बेकाबू भीड़ को समझाते पुलिसकर्मी।

शो समाप्त कर जाने लगीं तो बेकाबू हुई भीड़
सपना चौधरी जैसे ही शो समाप्त करके जाने लगी तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया। खली के समझाने के बाद भी भीड़ पीछे नहीं हटी तो सपना के भाई कर्ण ने हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग होने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है। दूसरी ओर हवाई फयरिंग होते ही आयोजन स्थल पर सनसनी फैल गई। सपना चौधरी को निजी सुरक्षाकर्मियों ने अपने घेरे में ले लिया और उन्हें सकुशल यहां से निकाला। 

 

डांस परफार्मेंस देतीं बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत।

राखी सांवत ने भी बिखेरे जलवे
सेक्टर 32 में होटल नूरमहल के पास द ग्रेट खली की ओर से आयोजित इस फाइट में भाग लेने के लिए देसी और विदेशी रेसलर के साथ ही अभिनेत्री राखी सांवत और सपना चौधरी भी पहुंची थी। शाम के समय पहलवानों ने रिंग में दो-दो हाथ किए तो दर्शकों ने उनका मनोबल बढ़ाया। इसी बीच में राखी सावंत और सपना चौधरी ने हिंदी व हरियाणवी गीतों पर नृत्य कर दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया। 

 

डांस परफार्मेंस देतीं हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी

सपना को बचाने आए खली
सपना को लोगों से घिरा देखकर बीच में द ग्रेट खली भी आए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके लोग पीछे नहीं हटे। इसके बाद स्थिति बिगड़ती देखकर सपना के भाई कर्ण ने हवाई फायरिंग कर दिया। इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। लेकिन इस बारे में पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है। 

 

रिंग में दमखम दिखाते रेसलर।

रेसलर ने भी दिखाया दम
विदेशी पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ। इस मैैच में रेसलरों ने एक दूसरे को रिंग से बाहर फेंका। कुछ मुकाबलों में गहमागहमी का माहौल रहा।

यहां भी हुआ था कुछ ऐसा
बिहार में बीते गुरुवार रात में छठ के मौके सपना चौधरी के प्रोग्राम में भी हंगामा हुआ था। जिसमें जिसमें एक शख्स की जान चली गई और कई घायल भी हुए थे।

chat bot
आपका साथी