आशादीप के बच्चों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा

करहंस स्थित आशादीप आदर्श हाई स्कूल में बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए कबड्डी खो-खो आदि प्रतियोगिता करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 08:10 AM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 08:10 AM (IST)
आशादीप के बच्चों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा
आशादीप के बच्चों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा

जागरण संवाददाता, समालखा :

करहंस स्थित आशादीप आदर्श हाई स्कूल में बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिता करवाई गई। योग शिक्षक ने बच्चों को योगाभ्यास करवाया। लड़कियों के बीच मेंहदी सजाओ प्रतियोगिता हुई। शिक्षिका सुदेश रानी द्वारा प्रयोगशाला में सीनियर बच्चों को प्रयोग के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्या अनुराधा सेठी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल जरूरी है। खेल से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण ही स्कूल का रिजल्ट बेहतर रहा है। यह सभी के सहयोग से संभव हुआ है। शिक्षक और अभिभावकों के समन्वित प्रयास से बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकता है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी