59 की उम्र में समाज सेवा का ऐसा जज्बा, महिलाओं को स्वस्थ के साथ आत्मनिर्भर बना रहीं रमन

यमुनानगर की शुगर मिल कॉलोनी में रमन सचदेवा रहती हैं। गांव की गली-गली जाकर महिलाओं को स्वास्थ्य का पाठ पढ़ाया। महिलाओं को उत्पीड़न भंवर से निकालकर उनको स्वावलंबी बनाया। आधा दर्जन सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा कर रही हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 03:10 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 03:10 PM (IST)
59 की उम्र में समाज सेवा का ऐसा जज्बा, महिलाओं को स्वस्थ के साथ आत्मनिर्भर बना रहीं रमन
रमन शाखा सदस्य के रूप में एफपीएआइ से जुड़ीं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक का सफर तय किया।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। शुगर मिल कालोनी निवासी रमन सचदेवा ने समाज सेवा ही अपनी जिंदगी का ध्येय बना लिया। न ढलती उम्र से इनका हौसला कम हुआ है और न ही मार्ग में आईं बाधाएं इनका रास्ता रोक पाई हैं। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के शाखा सदस्य से लेकर एफपीएआइ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक का सफर तय किया। एफपीएआइ से जुड़कर हजारों महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाईं। गांव की गली-गली जाकर महिलाओं को स्वास्थ्य का पाठ पढ़ाया। महिलाओं को उत्पीड़न भंवर से निकालकर उनको स्वावलंबी बनाया। रमन करीब आधा दर्जन सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा के आयाम रच रही हैं। 59 की उम्र में भी उनका हौसला कम नहीं है। उनका कहना है कि समाज में अधिक से अधिक महिलाओं को स्वस्थ व स्वावलंबी बनाना ही उनका मकसद है।     

2006 में बनीं थी यमुनानगर शाखा की सदस्य 

रमन सचदेवा ने बताया कि वर्ष-2006 में वह यमुनानगर शाखा की सदस्य बनी। आठ साल तक सेवाएं दीं। हालांकि बतौर सदस्य उनको ज्यादा मौका नहीं मिला। वर्ष 2013 में शाखा की हालत इतनी बेहतर नहीं थी। शाखा बंद होने के कगार पर थी। लोगों को नियमित रूप से सेवाएं नहीं मिल रही थीं। उनको यह बात काफी चुभती थी। वर्ष-2014 में उनको शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अब उनके पास शाखा की बेहतरी के लिए कार्य करने का अच्छा प्लेटफॉर्म था।

स्किल डेवलपमें के भी चला रहे कोर्स

रमन बताती हैं कि कि इसके बाद शाखा की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाने के कार्यों में तेजी लाई गई। गर्भवती महिलाओं, किशोरियों व जरूरतमंद लोगों तक शाखा की ओर से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाईं गईं। परिवार नियोजन के लिए प्रोत्साहित किया। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकताओं के सहयोग से भ्रूण हत्या की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। इन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ विकल्प व स्किल डेवलपमेंट जैसे कोर्स चल रहे हैं। शाखा के माध्यम से हजारों लोग फायदा उठा रहे हैं। 

फरवरी 2021 में बनीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

समाज हित में बेहतर कार्यों को देखते हुए रमन को फरवरी 2021में एफपीएआइ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। उन्होंने बताया कि एफपीएआइ एक गैर सरकारी संगठन है जो महिलाओं व जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा किशोरियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए व्यवसायिक कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। प्रदेश में दो शाखाएं हैं। दूसरी शाखा पंचकुला में है। उनका प्रयास रहेगा कि प्रदेश की दोनों शाखाओं के माध्यम से सामाजिक कार्यों को गति दी जाए। शाखा की सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी