कुरुक्षेत्र में झपटमारों की दहशत, पैदल जा रही महिला से बाइक सवार स्‍नेचर ने छीना पर्स

कुरुक्षेत्र में एक बार फिर से स्‍नेचिंग की वारदात हुई। पैदल जा रही महिला से बाइक सवार स्‍नेचर ने पर्स छीन लिया। पर्स में दो मोबाइल 500 रुपये आधार कार्ड व पैन कार्ड थे। स्‍नेचर ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा की कोठी के पास वारदात को अंजाम दिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 12:55 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:55 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में झपटमारों की दहशत, पैदल जा रही महिला से बाइक सवार स्‍नेचर ने छीना पर्स
कुरुक्षेत्र में स्‍नेचिंग की वारदात हुई है।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र धर्मनगरी में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। हत्‍या, लूट और स्‍नेचिंग के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। इन दिनों स्‍नेचिंग की कई घटनाएं हुई। कुरुक्षेत्र में पूर्व मंत्री की कोठी के पास महिला से स्‍नेचिंग हुई। 

कृष्णा गेट थाना पुलिस के अंतर्गत सपड़ा कालोनी में सायं पैदल जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल सवार युवक ने पर्स छीन लिया। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

एनआइटी के सामने रहने वाली सुनीता देवी ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 27 सितंबर को वह अपनी उसकी बहन बबीता के साथ सपड़ा कालोनी में कमरा देखने के लिए गई थी। जब वह पैदल-पैदल पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा की कोठी से थोड़ा आगे निकलती तो मोटरसाइकिल पर युवक आया। उसकी मोटरसाइकिल पर नंबर नहीं था। उससे फिरोजी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। उसने पीछे से उसका पर्स छीन लिया और मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। इससे पहले की वे कुछ समझ पाती आरोपित उनकी आंखों से ओझल हो गया। उन्होंने शोर भी मचाया। शोर सुन कर कुछ लोग भी आ गए और युवक का पीछा भी किया, मगर वह फरार होने में कामयाब रहा। उसके पर्स में दो मोबाइल फोन थे। इसके अलावा 500 रुपये, आधार कार्ड व पैन कार्ड था। यह पर्स उसकी बहन बबीता का था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआइ सुनील कुमार को सौंपी है।

पुलिस कर रही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच : जांच अधिकारी सुनील

जांच अधिकारी एएसआइ सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। हालांकि अभी आरोपित का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस जल्द ही आरोपित का सुराग लगा लेगी।

chat bot
आपका साथी