पश्चिम बंगाल में सांपों ने 36 हजार को काटा

देश भर में वर्ष 2018 में 1.64 लाख से अधिक लोग सर्पदंश के शिकार हुए। इनमें से 885 को बचाया नहीं जा सका। सांप के काटने से मरने वालों में 383 महिलाएं भी शामिल हैं। हरियाणा में सांपों ने 977 लोगों को काटा सात की मौत हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 08:01 AM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 08:01 AM (IST)
पश्चिम बंगाल में सांपों ने 36 हजार को काटा
पश्चिम बंगाल में सांपों ने 36 हजार को काटा

राज सिंह, पानीपत

देश भर में वर्ष 2018 में 1.64 लाख से अधिक लोग सर्पदंश के शिकार हुए। इनमें से 885 को बचाया नहीं जा सका। सांप के काटने से मरने वालों में 383 महिलाएं भी शामिल हैं। हरियाणा में सांपों ने 977 लोगों को काटा, सात की मौत हुई।

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ हेल्थ इंटेलीजेंस (सीबीएचआइ)ने 36 राज्यों (29 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेश) की नेशनल हेल्थ प्रोफाइल-2019 रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट सरकारी अस्पतालों के डेटा पर आधारित है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2018 में सांपों ने एक लाख 639 पुरुषों, 63 हजार 349 महिलाओं को काटा। इनमें से क्रमश: 502 और 383 की मौत हो गई।पश्चिमी बंगाल में सर्वाधिक

36 हजार 229 को काटा और 203 की मौत हुई। दूसरे नंबर में आंध्र प्रदेश 25 हजार 964 को काटा, 117 की मौत। महाराष्ट्र में 18 हजार 707 को काटा 32 मौतें, तमिलनाडू में 14 हजार 27 को काटा 50 को बचाया नहीं जा सका।

हरियाणा में एक साल में 699 पुरुष और 278 महिलाएं सर्पदंश की शिकार हुई। क्रमश: चार, तीन मौतें हुई। पड़ोसी राज्य उप्र. में 7623 को काटा और 73 की मौत हो गई। पंजाब में चार और दिल्ली में एक मौत हुई।

chat bot
आपका साथी