सेवा भारती ने पट्टीकल्याणा में खोला सिलाई केंद्र

जागरण संवाददाता समालखा सेवा भारती समालखा की तरफ से पट्टीकल्याणा गांव में महिलाओं के लिए ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:41 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:41 AM (IST)
सेवा भारती ने पट्टीकल्याणा में खोला सिलाई केंद्र
सेवा भारती ने पट्टीकल्याणा में खोला सिलाई केंद्र

जागरण संवाददाता, समालखा : सेवा भारती समालखा की तरफ से पट्टीकल्याणा गांव में महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई केंद्र खोला गया है। प्रशिक्षित महिला ऊषा गरीब महिलाओं को निशुल्क एक साल तक प्रशिक्षण देंगी। उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगी। कृष्णा शर्मा इसकी देखरेख करेंगी।

डा. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव की गरीब महिलाओं की आजीविका के लिए यह जरूरी था। उन्होंने सेवा भारती, समालखा के प्रधान सुभाष देशवाल और सहयोगियों से बात की। सभी की सहमति के बाद केंद्र का उद्घाटन हुआ। सेवा भारती के पूर्व प्रधान मदन लाल अरोड़ा, अविनाश शर्मा, आदेश त्यागी, जगदीश बेलवाल, राजेंद्र प्रसाद सहित ग्रामीण मुकेश चौहान, कृष्ण चौहान, योगेश चौधरी, सतीश, बिरहम सिंह, शक्ति, संजय डागर ने हवन में आहुति डालकर केंद्र का शुभारंभ किया। सेवा भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष मल्होत्रा, डा. देवेंद्र मल्होत्रा और अविनाश शर्मा का कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सतीश और आदेश त्यागी ने बताया कि प्रशिक्षित महिलाओं को सेवा भारती की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी