गुणी प्रकाश के खिलाफ सिख महापंचायत, 15 सदस्यीय कमेटी तय करेगी आंदोलन

भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा मानगुट के प्रदेशाध्‍यक्ष गुणी प्रकाश को लेकर सिख महापंचायत हुई। इसमें 15 सदस्‍यीय कमेटी गठित की गई। इसमें पंजाब और दिल्‍ली की संगत को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। यह महापंचायत कुरुक्षेत्र में हुई।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:56 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:56 PM (IST)
गुणी प्रकाश के खिलाफ सिख महापंचायत, 15 सदस्यीय कमेटी तय करेगी आंदोलन
पहली सिख महापंचायत में मौजूद सिख संगत। जागरण

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा (मान गुट) के प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश के सिखों पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में 15 सदस्यीय कमेटी अंतिम निर्णय लेगी। यह निर्णय दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा की अगुवाई में हुई हरियाणा की पहली सिख महापंचायत में लिया गया। यह 15 सदस्यीय कमेटी प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगी। यदि इसके बाद भी गुणी प्रकाश के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो फिर कमेटी के निर्णय अनुसार प्रदेश के साथ-साथ पंजाब व दिल्ली की संगत के सहयोग से आंदोलन छेड़ा जाएगा।

कुरुक्षेत्र में हुई पहली सिख महापंचायत में दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान मनजिंद्र सिंह सिरसा ने कहा कि लाखों कुर्बानियों के बाद सिख कौम को दस्तार मिली है, इसलिए दस्तार का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। सिख कौम मानवता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है और हर धर्म का आदर करती है, मगर कुछ शरारती तत्व सिखों को भड़काने के लिए उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।

सिख परिवार हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष कवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि सिख कौम इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। एक सप्ताह में आरोपी गुणी प्रकाश पर केस दर्ज नहीं किए जाने की सूरत में उग्र आंदोलन किया जाएगा। शिअद महिला ¨वग की प्रदेशाध्यक्षा बीबी र¨वद्र कौर ने पहली सिख महापंचायत को ऐतिहासिक पल बताया। सिख महापंचायत में एकत्रित हुई संगत ने साबित कर दिया है कि यह सामाजिक मुद्दा है और इसके लिए एकता जरूरी है।

सिरोपा भेंट किया

दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान मनजिंद्र सिंह सिरसा, मेंबर सर्वजीत सिंह विर्क, जगदीप सिंह काहलों, हरजीत सिंह पप्पा, दलजीत सिंह सरना, निशान सिंह, जसप्रीत सिंह व स्माटी चट्ठा को सिरोपा देकर स्वागत किया गया।

सिख मिशन हरियाणा के प्रभारी ने ये मांगें रखीं

सिख मिशन हरियाणा के प्रभारी ज्ञानी मंगप्रीत सिंह ने सिख महापंचायत के दौरान सरकार के समक्ष अपनी कुछ मांगे रखी। उन्होंने तीनों कृषि कानूनी रद करने, हरियाणा में पंजाबी को सही अर्थो में दूसरी भाषा का दर्ज देने और हरियाणा में आनंद कारज मैरिज एक्ट को लागू करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आनंद कारज मैरिज एक्ट को लागू कर दिया गया है, लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार ने इसे प्रदेश में लागू नहीं किया। इन मांगों को सरकार जल्द से जल्द लागू करे।

chat bot
आपका साथी