श्रीराम कथा महोत्सव मनाया, हवन के साथ समापन

श्री आदर्श रामा ड्रामाटिक क्लब में दसवां श्रीराम कथा महोत्सव संपन्न हो गया। समाप्ति पर हवन किया गया। स्वामी लखन शांडिल्य व उनके भाई तरुण शांडिल्य ने इससे पहले श्रीराम के अयोध्या आगमन भरत द्वारा श्रीराम का राजतिलक प्रसंग का भजन गायन से भावविभोर करने वाला चित्रण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:08 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:08 AM (IST)
श्रीराम कथा महोत्सव मनाया, हवन के साथ समापन
श्रीराम कथा महोत्सव मनाया, हवन के साथ समापन

जागरण संवाददाता, समालखा : श्री आदर्श रामा ड्रामाटिक क्लब में दसवां श्रीराम कथा महोत्सव संपन्न हो गया। समाप्ति पर हवन किया गया। स्वामी लखन शांडिल्य व उनके भाई तरुण शांडिल्य ने इससे पहले श्रीराम के अयोध्या आगमन, भरत द्वारा श्रीराम का राजतिलक प्रसंग का भजन गायन से भावविभोर करने वाला चित्रण किया।

समाजसेवी आम आदमी पार्टी के नेता जयकुंवार बिट्टू पहलवान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। भगवान श्रीराम के राजतिलक की रस्म पूरी करते हुए सुंदर झांकियां बनाई गईं। जयकुंवार बिट्टू ने कहा कि राम नाम रूपी नाव से ही से ही संसार रूपी भौतिक, मोहमाया वाले सागर को पार किया जा सकता है। राम नाम सिमरन करने से सभी दुखों का नाश होता है। पुण्य की प्राप्ति होती है। क्लब के पदाधिकारी मिटा टंडन ने स्मृति चिह्न सौंपे। प्रधान संतकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप चंद कपूर, उपाध्यक्ष लालचंद चौपड़ा व अन्य पदाधिकारियों ने सेवादारों को पुरस्कृत किया।

chat bot
आपका साथी