कैथल डिपो में हरियाणा रोडवेज बसों की कमी, हरिद्वार, जयपुर, शिमला, जम्मू, कटरा रूट नहीं होंगे बहाल

कैथल डिपो में हरियाणा रोडवेज की बसों की कमी की वजह से कई रूटो को बहाल नहीं किया गया है। देहरादून हरिद्वार जयपुर शिमला जम्मू कटरा रूट पर अभी बसें नहीं चलेंगी। विभाग की आय पर भी पड़ेगा असर।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:51 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 01:01 PM (IST)
कैथल डिपो में हरियाणा रोडवेज बसों की कमी, हरिद्वार, जयपुर, शिमला, जम्मू, कटरा रूट नहीं होंगे बहाल
हरियाणा रोडवेज बसों की कमी की वजह से कई रूट बहाल नहीं हो सके।

कैथल, जागरण संवाददाता। कैथल डिपो से बसों की संख्या कम होने का असर लंबे रूटों पर पड़ना शुरू हो गया है। कैथल डिपो से छह लंबे रूटों को नई बसें न आने तक बंद कर दिया गया है। बता दें कि कैथल से लगभग 15 सालों से इन रूटों पर बस चल रही थी। अब इन रूटों पर आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। इन बसों के चलने से पहले यात्रियों को कई बसें नहीं बदलनी पड़ती थी। सीधे कैथल से यात्री आ जा सकते थे। कैथल डिपो में छह साल में 61 बसें कंडम हो गई है। डिपो के पास 200 बसों की स्वीकृति है, लेकिन डिपो के बेड़े में 85 बसें ही रह गई है। बसों की कमी में विभाग दिल्ली-चंडीगढ़ रूट भी मुश्किल से बहाल कर पा रहा है। रूट बंद होने से रोजाना डिपो को लाखों रुपयों का नुकसान हो रहा है।

इन रूटों पर चलती थी कैथल से बसें

प्रधान सुशील ने बताया कि कैथल से देहारदून, हरिद्वार, जयपुर, शिमला, जन्मू कटरा रूट पर बसें चलती थी। बसें लगातार कंडम हो रही है। नई बसें विभाग को मिल नहीं रही है। बार- बार सरकार से बसों की मांग कर रहे है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो, लोकल रूटों पर भी बसें बंद होना शुरू हो जाएगी। सरकार से मांग करते है कि डिपो में ज्यादा से ज्यादा बसें दी जाए। ताकि लोगों को परेशानी न हो।

बसों की कमी से रूट बहाल नहीं हो पाएंगे। इन रूटों को बंद कर दिया है। नई बसें आने के बाद इन रूटों को बहाल किया जाएगा। विभाग के पास बसों की डिमांड भेजी हुई है। बस मिलने की संभावना है। सात आठ रूट बंद रहेंगे।

अजय गर्ग, जीएम कैथल

chat bot
आपका साथी