अंबाला में पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए दुकानदार, लोगों को भी कर रहे जागरूक

अंबाला के दुकानदाराें ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल की है। नगर निगम की जागरूकता का भी असर अब दिखने लगा है। दुकानदार ने पॉलीथिन प्रतिबंध के पोस्टर लगाए। वहीं लोगों से भी थैला लाने की अपील की जा रही है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 02:54 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 02:54 PM (IST)
अंबाला में पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए दुकानदार, लोगों को भी कर रहे जागरूक
अंबाला में पॉलीथिन के लिए दुकानदारों में जागरूकता।

अंबाला, जागरण संवाददाता। नगर निगम ने आयुक्त के आदेश पर सिंगल यूज पाली‍थिन पर प्रतिबंध लगा दिया हैं। इसलिए निगम बाजारों और रेहडी-फड़ी वालों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरुक करने में लगा हैं। इसका असर भी दिखने लगा है कि दुकानदारों और रेहडी-फडी वालों ने दुकानों पर पोस्टर लगा दिए हैं। इस पर लिखा कि पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा है, घर से थैला लेकर आए।

मालूम हो कि नगर निगम ने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेश पर सिंगल यूज पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें प्लास्टिक के कप-प्लेट, गिलास आदि की बिक्री करने पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें अभी तक पॉलीथिन का प्रयोग करने पर करीब दस लोगों के चालान काटे जा चुके हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्मोकोल से बनी वस्तुओं जैसे कि कप, प्लेट ग्लास, चम्मच आदि की बिक्री, प्रयोग पूर्ण रुप से प्रतिबंध हैं। इसके लिए निगम की टीम नियमित बाजारों में पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों को जागरुक करती है। इसका असर अब बाजारों में दिखने भी लगा है कि लोगों ने दुकानों पर पालिथीन प्रतिबंध के पोस्टर लगाए हैं। इस दौरान लोगों से लोगों से अपील की जा रही कि सामान खरीदने के लिए कपड़ा का बैग लेकर आए। इस संबंध में एसबीएम संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन, ओल्ड सेक्शन कोर्ट, जगाधरी गेट, बाल भवन के सामने रेहड़ी-फडी वालों ने कपड़े के बैग प्रयोग करने का काम शुरू कर दिया है।

पॉलीथिन के प्रयोग पर 50 के चालान किए

नगर निगम का पॉलीथिन के खिलाफ अभियान जारी है। इसमें अभी तक नगर निगम की टीम करीब 50 लोगों के चालान कर चुका है। इसके बाद भी पॉलीथिन की बिक्री करने वालों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। वहीं शहर में मुख्य बाजारों में पालिथीन जब्त करने की कार्रवाई भी जारी है।

chat bot
आपका साथी