शहीद सूबे सिंह को 78 वीं जयंती पर किया याद

डिकाडला में शनिवार को शहीद सूबे सिंह को 78वीं जयंती पर याद किया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ हवन कर श्रद्धांजलि दी गई। अशोक आर्य ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुति दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:53 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 08:53 AM (IST)
शहीद सूबे सिंह को 78 वीं जयंती पर किया याद
शहीद सूबे सिंह को 78 वीं जयंती पर किया याद

जागरण संवाददाता, समालखा: डिकाडला में शनिवार को शहीद सूबे सिंह को 78वीं जयंती पर याद किया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ हवन कर श्रद्धांजलि दी गई। अशोक आर्य ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुति दी। जयराम ने बताया कि 6 सितंबर 1965 को लड़ाई में सूबे सिंह डिकाडला शहीद हो गए थे। वो उस समय केवल 22 वर्ष के थे। उन्होंने भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। इस मौके पर जयराम, पालेराम, जगबीर डिकाडला, धर्म सिंह, राममेहर, कंवर सिंह फौजी, महा सिंह फौजी, संदीप, सोमबीर, प्रवीण, अजय, रोहित, विनय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी