रूट बदल दिल्ली के लिए भेजी सात बसें, दो ही निकल पाई, पांच मुरथल से लौटी

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने शनिवार सुबह केएमपी और केजीपी एक्सप्रेस-वे पर जाम किया तो दिल्ली जाने वाले लोगों को दिन भर दिक्कत झेलनी पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:05 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:05 AM (IST)
रूट बदल दिल्ली के लिए भेजी सात बसें, दो ही निकल पाई, पांच मुरथल से लौटी
रूट बदल दिल्ली के लिए भेजी सात बसें, दो ही निकल पाई, पांच मुरथल से लौटी

जागरण संवाददाता, पानीपत : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने शनिवार सुबह केएमपी और केजीपी एक्सप्रेस-वे पर जाम किया तो दिल्ली जाने वाले लोगों को दिन भर दिक्कत झेलनी पड़ी। किसानों के मुरथल के पास हाईवे पर आने के कारण रोडवेज की तैयारी भी काम नहीं आ सकी। पानीपत रोडवेज की ओर से सुबह ही भेजी गई सात में से पांच बस मुरथल से ही वापस लेकर आनी पड़ी। दो बस ही यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंच सकी। ऐसे में दिन भर यात्री दिल्ली जाने के लिए भटकते रहे और मजबूरन उन्हें प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। देर शाम को जीटी रोड पर जाम की स्थिति भी बन गई।

गौरतलब है कि पानीपत डिपो से हर रोज बीस से ज्यादा बस दिल्ली के लिए निकलती है। लेकिन किसानों की ओर से केएमपी और केजीपी हाईवे को 24 घंटे के लिए जाम करने का आह्वान करने पर रोडवेज अधिकारियों ने बसों को सोनीपत व नरेला से होकर दिल्ली भेजनी की तैयारी की थी। सुबह सात बसें निर्धारित रूट पर यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए निकली, लेकिन किसान सुबह आठ बजे के बाद मुरथल हाईवे पर उतर आए। ऐसे में दो बस ही दिल्ली जा सकी और बाकी पांच को वापस लेकर लौटना पड़ा। ड्यूटी निरीक्षक कपूर चंद ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा का रविवार सुबह आठ बजे तक केएमपी और केजीपी हाईवे जाम का आह्वान है। किसानों के वहां से हटने के बाद बसों को दिल्ली भेजा जाएगा।

बड़ौली के पास लगा जाम

हाईवे पर बड़ौली के पास भारी वाहनों को रोक दिया गया। केएमपी और केजीपी हाईवे पर जाम होने के कारण रूट डायवर्ट किया गया है। रोहतक से दिल्ली की ओर निकाला जा रहा है। भारी वाहनों को पानीपत में रोक देने से जाम की स्थिति बन गई।

chat bot
आपका साथी