नायब तहसीलदार का सेवा विस्तार रद, भेजा नोटिस

प्रदेश सरकार ने नायब तहसीलदार पानीपत अनिल कौशिक का सेवा विस्तार रद कर दिया है। जनवरी-2022 में उनकी सेवाएं खत्म (अनिवार्य सेवानिवृत्ति) कर दी जाएंगी। इस बारे में मुख्यालय से उन्हें नोटिस भी दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 08:41 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 08:41 PM (IST)
नायब तहसीलदार का सेवा विस्तार रद, भेजा नोटिस
नायब तहसीलदार का सेवा विस्तार रद, भेजा नोटिस

जागरण संवाददाता, पानीपत : प्रदेश सरकार ने नायब तहसीलदार, पानीपत अनिल कौशिक का सेवा विस्तार रद कर दिया है। जनवरी-2022 में उनकी सेवाएं खत्म (अनिवार्य सेवानिवृत्ति) कर दी जाएंगी। इस बारे में मुख्यालय से उन्हें नोटिस भी दिया गया है।

दरअसल, नायब तहसीलदार की उम्र 55 साल (सेवानिवृत्ति की आयु) होने पर सरकार तीन साल का सेवा विस्तार देती है। वर्तमान में उनकी वही अवधि चल रही है। जिला अंबाला में किसी मामले में विवादों में रहने के कारण उनके सेवा विस्तार को रद किया गया है। उनकी आधिकारिक शक्तियां भी खत्म की गई हैं।

उधर, नायब तहसीलदार अनिल कौशिक ने फोन पर जागरण को बताया कि अभी शक्तियां समाप्त नहीं की गई हैं। एक नोटिस जरूर मिला है, उसका जवाब दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी