सीरो सर्वे आज से, घर में अकेली महिला या पुरुष का सैंपल जरूर लिया जाएगा

जिले के कितने फीसद लोगों के शरीर में कोरोना काल में एंटीबाडी बनी इसके लिए सीरो सर्वे-थ्री मंगलवार दोपहर बाद से शुरू होगा। इस बार 06 से 101 साल तक के बच्चों-किशोरों कोरोना रिकवर वैक्सीनेशन करा चुके लोगों के भी ब्लड सैंपल लिए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 04:42 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 04:42 AM (IST)
सीरो सर्वे आज से, घर में अकेली महिला या पुरुष का सैंपल जरूर लिया जाएगा
सीरो सर्वे आज से, घर में अकेली महिला या पुरुष का सैंपल जरूर लिया जाएगा

जागरण संवाददाता, पानीपत : जिले के कितने फीसद लोगों के शरीर में कोरोना काल में एंटीबाडी बनी, इसके लिए सीरो सर्वे-थ्री मंगलवार दोपहर बाद से शुरू होगा। इस बार 06 से 101 साल तक के बच्चों-किशोरों, कोरोना रिकवर, वैक्सीनेशन करा चुके लोगों के भी ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। किसी घर में अगर अकेली महिला या पुरुष ही है तो उसका सैंपल जरूर लिया जाएगा।

वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डा. ललित वर्मा ने बताया कि अपराह्न दो बजे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल सीरो सर्वे का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 16 टीमें सर्वे के लिए फील्ड में उतर जाएंगी। पानीपत में 20 कलस्टर बनाए गए हैं, हर जगह से 20 लोगों के ब्लड सैंपल (कुल 400 सैंपल) लिए जाने हैं। हर कलस्टर में छह से नौ साल आयु के दो बच्चों, 10 से 17 साल आयु से छह और 18 साल से अधिक आयु वर्ग में 12 सैंपल लिए जाएंगे। पहले दिन 16 कलस्टर पूरे करने हैं, बाकी चार में मंगलवार को कार्य होगा। सैंपल की टेस्टिग सिविल अस्पताल स्थित आणविक लैब में होगी।

प्रत्येक कलस्टर को दो भागों में विभाजित किया जाएगा, ताकि काम सरलता से हो सके। इस बार सैपिलिग मानक अलग हैं। टीमें हरियाणा सीरो सर्वे एप को ओपन कर किसी परिवार की डिटेल भरेंगी तो उन्हें खुद पता चल जाएगा कि किसका सैंपल लेना है। ये बनाए हैं कलस्टर :

ग्रामीण क्षेत्र में पीएचसी उझा, बापौली, सींक, मांडी। सब सेंटर रिसालू, अधमी, उरलाना कलां, चमराड़ा, कुराड, जलमाना, उरलाना खुर्द और बुआना लाखू। शहरी क्षेत्र में अर्बन पीएचसी खटीक बस्ती, राजीव कालोनी, राजनगर, अ‌र्द्ध शहरी उग्राखेड़ी, बतरा कालोनी, हरिसिंह कालोनी। शहरी स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर 11-12, सेक्टर-25 शामिल हैं। ऐसे लिए जाएंगे ब्लड सैंपल :

-किसी परिवार में एक वयस्क है, वह महिला तो उसका सैंपल।

-एक परिवार में दो पुरुष हैं तो कम आयु वाले का सैंपल।

-एक परिवार में एक पुरुष दूसरी महिला तो उसका सैंपल।

-किसी परिवार में तीन वयस्क पुरुष तो छोटे का सैंपल।

-तीन वयस्कों में एक महिला तो उसका सैंपल।

-तीन वयस्कों में दो महिलाएं तो पुरुष का सैंपल।

-परिवार में चार व्यस्क पुरुष तो छोटे का सैंपल।

-चार वयस्कों में एक महिला तो उसका सैंपल।

-चार वयस्कों में दो पुरुष तो बड़े का सैंपल।

-चार वयस्कों में तीन महिलाएं तो पुरुष का सैंपल।

-पांच वयस्क पुरुष तो बड़े कर, एक महिला तो उसका।

-दो महिलाएं, तीन पुरुष तो बड़े पुरुष का।

-चार महिलाएं एक पुरुष तो उसका सैंपल।

-परिवार में पांचों महिलाएं तो बड़ी का सैंपल।

-छह वयस्क पुरुष तो बड़े का, एक महिला तो उसका।

-दो महिलाएं, चार पुरुष तो बड़ी महिला का।

-तीन महिलाएं, तीन पुरुष तो बड़ी महिला का।

-चार महिलाएं, दो पुरुष तो बड़े पुरुष का।

-पांच महिलाएं, एक पुरुष तो उसका।

-परिवार में सात पुरुष तो सबसे बड़े का।

-छह पुरुष, सातवीं महिला है तो उसका।

-पांच महिलाएं, दो पुरुष तो बड़े पुरुष का।

-छह महिलाएं, सातवां पुरुष तो उसका।

-परिवार में आठ पुरुष तो बड़े का, एक महिला तो उसका।

-सात महिलाएं, एक पुरुष तो बड़ी महिला का।

-परिवार में नौ पुरुष तो सबसे बड़े का सैंपल।

-दो पुरुष, सात महिलाएं तो बड़े पुरुष का।

-परिवार में आठ पुरुष, एक महिला तो उसका।

chat bot
आपका साथी