सेंसेक्‍स पचास हजारी, हरियाणा में भी जोश, पानीपत में रोज सौ करोड़ का कारोबार, जानिये क्‍या वजह

लाकडाउन के बाद पानीपत के कारोबारियों के लिए अच्‍छी खबर है। सेंसेक्स 223.17 अंक की बढ़त के साथ 50015.29 के स्तर पर खुला। शेयर बाजार में उछाल होने से पानीपत के कारोबारी भी खुश नजर आए। पानीपत में रोज सौ करोड़ का कारोबार होता है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 01:01 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 02:02 PM (IST)
सेंसेक्‍स पचास हजारी, हरियाणा में भी जोश, पानीपत में रोज सौ करोड़ का कारोबार, जानिये क्‍या वजह
शेयर बाजार में उछाल आने से पानीपत कारोबोरियों में खुशी का माहौल।

पानीपत, जेएनएन। सप्ताह के चौथे दिन वीरवार को शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला। सेंसेक्स 223.17 अंक की बढ़त के साथ 50015.29 के स्तर पर खुला। निफ्टी 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 14707.70 के स्तर पर खुला। यह पहली बार है जब सेंसेक्स 50 हजार  का आंकड़ा पार कर गया है। वर्ष 1991-92 में सेंसेक्स 2000 अंक था। निफ्टी 1995 में शुरू हुई। जो उच्चतम स्तर 14800 पर पहुंच चुकी है। हरियाणा में खासा उत्‍साह है।


पानीपत में शेयर बाजार की तेजी से खासा उत्साह देखा जा रहा है। लाक डाउन के बाद लोगों ने शेयर मार्केट में काफी निवेश किया है। लाकडाउन के बाद यहां निर्यात कारोबार डेढ़ गुना बढ़ गया है । बाजार में लिक्वडिटी का प्रवाह बढ़ने का असर बाजार पर है। सितंबर और अक्टूबर के बाद से लोगों के  हाथ में पैसा है। लोगों ने सोने के बांड में काफी मात्रा में निवेश किया है। बीएसई (बाम्बे स्टाक एक्सचेंज) के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 252.16 अंक लाभ रहा। 1034 शेयरों में तेजी आई और 267 में गिरावट दर्ज की गई। बजट से पूर्व यह तेजी दर्ज की गई है।
 
लाकडाउन के बाद बढ़ने लगा बाजार
शेयर ब्रोकर अजय गुप्ता का कहना है कि शेयर बाजार में दो माह से तेजी को देखते हुए पानीपत में रोजाना 100 करोड़ से अधिक का कारोबार हो रहा है। लाकडाउन में यह 20-30 करोड़ पर चल रहा था। सितंबर में मार्जेन सिस्टम में बदलाव के कारण भी मंदा चल रहा था। 50 हजार के स्तर पर बाजार पहली बार पहुंचा। 2021-22 में 8-9 प्रतिशत ग्रोथ की संभावना को देखते हुए भी बाजार में निवेश बढ़ा है। तेजी आने से चार-पांच लाख वाले लाट 10-15 लाख के लाट में बदल गए हैं।



डीमेट अकाउंट खुलते जा रहे
पिछले दो माह से तेजी चलने के कारण पानीपत में 10 हजार से अधिक डीमेट अकाउंट नए खुल चुके हैं। वर्तमान में 50 हजार से अधिक डीमेट खाते पानीपत में चल रहे हैं। डीमेट एकाउंट से ही शेयर खरीद बेच होती है।

कब-कब तोड़ा बाजार ने रिकार्ड
-मार्च में निचले सत्र पर पहुंचने के बाद आठ अक्टूबर को सेंसेक्स 40 हजार पार कर गया था।
- पांच नवंबर को सेंसेक्स 41340 पर बंद हुआ।
-10 नवंबर को इंट्रडे में इंडेक्स का स्तर 43227 पर पहुंचा।
-18 नवंबर को 44180 के स्तर पर पहुंचा।
-4 दिसंबर को 45000 का आंकड़ा पार किया।
-11 दिसंबर को 46000 का स्तर पार किया।
-14 दिसंबर को निफ्टी 13558.15 अंक के उच्चस्तर पर पहुंचा।
-28 दिसंबर को सेंसेक्स 47353 पर बंद हुआ।
-चार जनवरी को सेंसेक्स 48000 पार हुआ।
-11 जनवरी को 49269 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ।
-21 जनवरी को घरेलू शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला। यह पहली बार है जब सेंसेक्स 50000 का स्तर पार कर गया।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें: मूवी स्क्रिप्‍ट से कम नहीं थी पेपर लीक की प्‍लानिंग, चाय वाले से लेकर सब इंस्‍पेक्‍टर शामिल

ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन क्‍लासेज में चला आपत्तिजनक वीडियो, ये 3 नाम आए सामने

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी