Panipat news: दो लड़कियों में झगड़ा हुआ, पड़ोसन ने चार साल के मासूम को तेजाब पिलाकर मार डाला

पानीपत के विकास नगर का मामला। तीन दिन पहले महिला की लड़की का पड़ोस की लड़की से झगड़ा हुआ था। इसी की रंजिश महिला रखे हुए थी। घर के बाहर खेल रहे बच्चे को तेजाब पिला दिया। सिविल अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 02:11 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 02:33 PM (IST)
Panipat news: दो लड़कियों में झगड़ा हुआ, पड़ोसन ने चार साल के मासूम को तेजाब पिलाकर मार डाला
बच्चे की सिविल अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में विकास नगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक दूसरे के पड़ोस में ही रहने वाली दो लड़कियों के बीच झगड़ा हो गया। इसी रंजिश में एक लड़की की मां ने दूसरी लड़की के चार साल के भाई को तेजाब पिला दिया। इससे मासूम बच्चे की मौत हो गई। मां और बाप के आंसू थम नहीं रहे।

पानीपत के विकास नगर में कांता देवी रहती हैं। उसके पति पल्लेदारी का काम करते हैं। कांता देवी ने सिविल अस्पताल में रोते हुए बताया कि तीन दिन पहले उसकी बेटी और पड़ोस की बेटी में झगड़ा हो गया था। पड़ोसन ने उसकी बेटी तो तमाचा भी जड़ दिया था। बच्चों के बीच तब ये झगड़ा खत्म हो गया था। तब उन्हें लगा कि सब ठीक हो गया है। पर उन्हें क्या पता था कि पड़ोसन ने मन ही मन इतनी बड़ी रंजिश रखी हुई है। उसके बेटे को ही तेजाब देकर मार दिया।

बेसुध था बच्चा, पास ही पड़ा था तेजाब

मृतक बच्चे की मां कांता देवी बताती हैं कि वीरवार को बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद बाहर निकलीं तो देखा कि बच्चा जमीन पर बेसुध पड़ा है। उसके पास ही तेजाब की बोतल भी पड़ी थी। यह देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में बच्चे को सिविल अस्पताल लाए। यहां उसकी सांसें थम गईं। उन्होंने आरोप लगाया है कि पड़ोसन ने ही रंजिश में उनके बेटे को तेजाब पिलाकर मारा है। पुलिस को शिकायत दी गई है।

विकास नगर में हर घर में चर्चा

इस वारदात के बाद पूरे विकास नगर इलाके में सनसनी फैल गई। विकास नगर के हर घर में केवल इसी घटनाक्रम की चर्चा रही। हर किसी के मन में बच्चे और उसके परिवार के लिए संवेदना थी। तो वहीं आरोपित महिला के खिलाफ गुस्सा भी था। सबकी जुबान पर एक ही सवाल था, कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है। ऐसा भी क्या गुस्सा।

पुलिस भी हैरान

बेसुध हालत में बच्चे को सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस भी हक्की-बक्की रह गई। पुलिसकर्मी फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। स्वजनों की शिकायत दर्ज की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी