नगर निगम की छवि सुधारने के लिए सीनियर डिप्टी मेयर ने दिए तेरह सुझाव

सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने नगर निगम कमिश्नर वत्सल वशिष्ठ को पत्र लिखकर 13 सुझाव दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 07:32 AM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 07:32 AM (IST)
नगर निगम की छवि सुधारने के लिए सीनियर डिप्टी मेयर ने दिए तेरह सुझाव
नगर निगम की छवि सुधारने के लिए सीनियर डिप्टी मेयर ने दिए तेरह सुझाव

जागरण संवाददाता, पानीपत : प्रॉपर्टी आइडी बनाने, प्रापर्टी टैक्स बिल ठीक करवाने में लोगों को आ रहे परेशानी और बढ़ते भ्रष्टाचार को देखते हुए सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने नगर निगम कमिश्नर वत्सल वशिष्ठ को पत्र लिखकर 13 सुझाव दिए हैं। भट्ट का कहना है कि इन सुझाव के लागू होने लोगों की समस्याएं हल होंगी।

यह दिए सुझाव

-कोरोना को देखते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए सैनेटाइज उपलब्ध करवाया जाए।

-निगम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के कार्यालय के बाहर सैनेटाइज मशीन लगाए जाए।

-निगम की तीनों बिल्डिग में जूते सैनिटाइज करने की व्यवस्था हो।

-नगर निगम आपके द्वार योजना जल्द से जल्द चालू की जाए, इससे जनता को उनके घर पर ही निगम सुविधा दे सकेगा।

-निगम के सभी कर्मचारियों को परिचय पत्र दिए जाए। आउटसोर्स के कर्मचारियों को भी यह सुविधा दी जाए।

-नगर निगम के दोनों कार्यालय की कनेक्टिवटी की जाए।

-नगर निगम सुविधा केंद्र जल्द शुरू हो।

-निगम की बिल्डिग के ऊपरी हिस्से में कैंटीन खोली जाए, कर्मचारी को कंट्रोल रेट पर खाने, नाश्ते की सुविधा हो

-निगम की पालिका बाजार पार्किंग में लघु सचिवालय की पार्किंग के स्तर पर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, पार्षदों कर्मचारियों को वाहन पार्किंग की सुविधा दी जाए।

-गर्मियों को देखते हुए प्रापर्टी टैक्स ब्रांच को वातानुकुलित किया जाए।

-निगम में सिफारिश से लगे जिन कर्मचारियों को काम करना नहीं आता उनका टेस्ट लिया जाए। जो काम उन्हें दिया गया है यदि वे उसमें निपुण नहीं है तो उनका काम बदला जाए। 12 नगर निगम में सुधार के लिए आम जनता के सुझाव लेने के लिए पोर्टल बनाया जाए। जो अच्छा सुझाव दे उसे सम्मानित किया जाए।

-नगर निगम में जो कार्य जटिल है। उनका सरलीकरण हो। इसके लिए सरकार को लिखा जाए। सांसद, विधायक, मेयर के नोटिस में भी जानकारी दी जाए।

chat bot
आपका साथी