पानीपत में डिप्टी और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव कल, नांगरू-कटारिया पर सभी की नजरें

नगर निगम के डिप्टी मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर का 19 जनवरी को चुनाव निर्धारित किया गया है। निगम में सभी 26 पार्षद भाजपा के होने के कारण संगठन पदाधिकारियों के चयन करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 07:43 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 07:43 AM (IST)
पानीपत में डिप्टी और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव कल, नांगरू-कटारिया पर सभी की नजरें
पानीपत में डिप्टी और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव कल, नांगरू-कटारिया पर सभी की नजरें

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम के डिप्टी मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर का 19 जनवरी को चुनाव निर्धारित किया गया है। निगम में सभी 26 पार्षद भाजपा के होने के कारण संगठन पदाधिकारियों के चयन करेगा। चुनावी बैठक में संगठन द्वारा चयनित नामों पर मोहर लगेगी। एक दिन पहले भाजपा पर्यवेक्षक परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पार्षदों के साथ-साथ सांसद सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं से रायशुमारी कर चुके हैं। कुछ पार्षदों का कहना है कि पहले चुनावी दौड़ में थे, लेकिन नगर निगम में उनके कहने से एक बल्ब तक तो लगता नहीं। मेयर की ही नहीं चलती, ऐसे में पद लेने का क्या फायदा। वार्ड के लोगों के अपेक्षा और बढ़ जाएगी। यह तय है कि एक ग्रामीण और एक शहरी क्षेत्र के पार्षद को पद मिलेगा। पद देने में जातिगत समीकरण भी साधे जाने हैं। वरिष्ठता के हिसाब से इन पदों के लिए अशोक कटारिया, दुष्यंत भट्ट, लोकेश नांगरू का दावा बनता है। पार्षदों की निगाहें सांसद संजय भाटिया, विधायक महीपाल ढांडा व शहरी विधायक प्रमोद विज पर लगी हुई है। इनके सुझाव से ही ये पद सौंपे जाने हैं। हर पैमाने पर कसा जाएगा : भाटिया

भाजपा के पुराने कार्यकर्ता वार्ड पार्षद रविद्र भाटिया का कहना है कि संगठन पार्षद के अनुभव, उसके कार्य को पैमाना बनाएगा। उसके आधार पर ही चयन किया जाएगा। किसी भी पार्षद ने इन पदों के दावा नहीं किया है। सभी ने जिम्मेवारी संगठन को सौंप दी है। हमारा नंबर नहीं : अनिल बजाज

वार्ड पांच के पार्षद अनिल बजाज का कहना है। हम नए पार्षद हैं, हमारा नंबर नहीं पड़ना मुश्किल है। जिम्मेदारी मिली तो निभाने के लिए तैयार है। संभावना है कि पानीपत ग्रामीण व शहरी से एक-एक पार्षद को पद मिलेगा।

संगठन पर छोड़ दिया है : विजय जैन

पार्षद विजय जैन ने कहा कि संगठन पर छोड़ दिया है। पहले कोशिश में थे। अब जो संगठन करेगा वह मंजूर होगा। पार्टी का फैसला मंजूर होगा : अशोक कटारिया पार्षद अशोक कटारिया का कहना है पार्टी सोच समझकर पद देगी। उन्हें वह मान्य है। पार्टी के फैसला सभी पार्षदों मानेंगे।

chat bot
आपका साथी