कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, मां ने तीन दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

जीटी रोड पर स्काईलार्क के पास बुधवार रात को कैंटर चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। उछलकर रोड पर सिर के बल गिरने से एक की मौत हो हई दूसरा घायल हो गया। मृतक की मां ने हादसा होने से इन्कार कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:26 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:26 AM (IST)
कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, मां ने तीन दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, मां ने तीन दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, पानीपत : जीटी रोड पर स्काईलार्क के पास बुधवार रात को कैंटर चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। उछलकर रोड पर सिर के बल गिरने से एक की मौत हो हई, दूसरा घायल हो गया। मृतक की मां ने हादसा होने से इन्कार कर दिया। तीन दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। स्वजन अस्पताल से शव को नहीं ले गए। पुलिस ने आरोपित कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना बुधवार रात 10:30 बजे की है।

विकास नगर के अर्जुन ने पुलिस को शिकायत दी कि करनाल के सीताभाई माजरा का रहने वाला 24 वर्षीय अमित उर्फ काला परिवार के साथ विकास नगर की गली नंबर चार में रहता है। करीब सवा सात बजे वह और अमित स्कूटी लेकर किसी काम से तहसील कैंप गए। वहां वह दोनों वापस घर के लिए निकले। वह स्कूटी चला रहा था और अमित पीछे बैठा था। जब वह स्काईलार्क चौक पर पहुंचे करनाल की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर चालक ने पीछे से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क की साइड में जा गिरा, अमित उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरा। अमित के सिर से खून बहता देखकर उसने राहगीरों की मदद से अमित को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। अमित को संभालने के चक्कर में वह कैंटर का नंबर भी नहीं देख पाया। आरोपित चालक कैंटर सहित फरार हो गया। इस बारे में थाना शहर प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि डाक्टर ने बताया कि अमित की लीवर व किड़नी फटने से मौत हुई है। घुटनों पर चोट के निशान है। उसकी जान सड़के हादसे में गई है। आरोपित कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

बेटे की हत्या की गई है

अमित की बड़ी बहन शबनम की शादी हो चुकी है। छोटा भाई साहिल है। पिता रमेश कुमार नगर निगम में सफाईकर्मी हैं। लकवाग्रस्त होने के कारण घर पर रहते हैं। सिविल अस्पताल पहुंची अमित की मां शीला देवी ने बताया कि बेटा अमित नगर निगम में ड्यूटी करके पांच बजे घर लौट आया था। बेटे को 7:15 बजे एक युवक बुलाकर ले गया था। रात को बेटे का फोन नहीं मिल रहा था। रात 12 बजे तक वह वह स्वजनों के साथ बेटे की अनाज मंडी में तलाश करती रही। किसी ने बताया कि सिविल अस्पताल में जाकर पता कर लो। अस्पताल पहुंची तो बेटे का शव, शवगृह में रखा था। बेटे की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई है, बल्कि तीन दोस्तों ने बेटे को मार डाला है। बेटा ही घर का कमाने वाला था। वह भी उनसे छीन लिया। बेटे के हत्या आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार करे। तभी वे शव को लेंगे। ..विजय

chat bot
आपका साथी