हरियाणा में स्कूलों में पहुंचेंगी विज्ञान लैब वैन, बच्चों को करवाए जाएंगे प्रैक्टिकल

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रदेशभर के जिलों में भेजी लैब वैन। जिन स्कूलों में लैब नहीं उन्हीं में जाएगी वैन। समग्र शिक्षा इसकी सूची बनाने में लगा। एक वैन तीन जिलों को कवर करेंगी। यह वैन सिर्फ उन्हीं स्कूलों में जाएगी। जिनमें विज्ञान लैब नहीं है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 01:37 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 01:37 PM (IST)
हरियाणा में स्कूलों में पहुंचेंगी विज्ञान लैब वैन, बच्चों को करवाए जाएंगे प्रैक्टिकल
स्कूलों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रदेश में सात वैन उपलब्ध करवाईं गईं हैं।

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। धर्मनगरी के विद्यार्थी जल्द ही विज्ञान लैब वैन में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान से संबंधित प्रैक्टिकल करेंगे। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के तत्वावधान में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने जिलेभर के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक विज्ञान लैब वैन दी है। जिसमें शिक्षक विज्ञान वैन के माध्यम से बच्चों को स्कूलों में जाकर प्रेक्टिकल करवाएंगे।

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद थे। इस कारण स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो रही है। ऐसे में बच्चों को सिलेबस पूरा नहीं हो सका है। इसलिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने स्कूलों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने को लेकर प्रदेश के 22 जिलों को कवर करने के लिए सात विज्ञान लैब उपलब्ध करवाई है।

एक वैन तीन जिलों को कवर करेगी

एक वैन तीन जिलों को कवर करेंगी। यह वैन सिर्फ उन्हीं स्कूलों में जाएगी, जिनमें विज्ञान लैब नहीं है। वैन प्रत्येक माह के 10 दिन कुरुक्षेत्र में रहेगी। प्रतिदिन दो से तीन स्कूलों में पहुंचेगी। इसमें मौजूद शिक्षक 9वीं व 10वीं विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान के प्रैक्टिकल की तैयारी पूरी करवाएंगे, ताकि समय रहते उनका कोर्स पूरा हो सके।

रख रखाव के लिए मिलेगा बजट

वैन में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान से संबंधित बच्चों को प्रैक्टिकल भी करवाई जाएगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद इसके लिए बजट भी जारी करेगा। इससे शिक्षकों, डीजल, वैन के रख रखाव व प्रैक्टिकल मैटीरियल के लिए रहेगा।

मिनी लैब के रूप में तैयार की विज्ञान वैन

विज्ञान वैन को मिनी लैब के रूप में तैयार की गई है। जिसमें विद्यार्थी प्रैक्टिकल कर सकेंगे। एक वैन तीन जिले कवर करेगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी ने वैन का रोस्टर तैयार कर लिया है। जो जल्द ही मिल जाएगा।

जिन स्कूलों में लैब नहीं, उनमें जाएगी वैन

कुरुक्षेत्र में समग्र शिक्षा के डीपीसी रामदिया गागट ने बताया कि यह लैब उन स्कूलों में भेजी जाएगी। जिनमें लैब नहीं है। बिना लैब वाले स्कूलों का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है कि किस दिन किस-किस स्कूल में विज्ञान लैब वैन को भेजा जाए।

chat bot
आपका साथी