Science Lab Van: कोरोना के कारण स्कूलों में नहीं पहुंची विज्ञान लैब वेन, जानिए क्या है इस वेन की खासियत

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने जिलेभर के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक विज्ञान लैब वैन भेजने का निर्णय लिया था। जिसे जिलेभर के स्कूलों में जा-जाकर नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान से संबंधित प्रैक्टिकल करवाने थे।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 10:29 AM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 10:29 AM (IST)
Science Lab Van: कोरोना के कारण स्कूलों में नहीं पहुंची विज्ञान लैब वेन, जानिए क्या है इस वेन की खासियत
हरियाणा के स्कूलों में विज्ञान लैब वेन से करवाएं जाएंगे प्रैक्टिकल।

कुरुक्षेत्र(अनुज शर्मा)। धर्मनगरी के विद्यार्थियों का विज्ञान लैब वैन में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान से संबंधित प्रैक्टिकल करने का सपना अगले शैक्षणिक सत्र में ही पूरा हो सकेंगा। इस शैक्षणिक सत्र में राजकीय स्कूलों को नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपने स्कूल स्तर पर ही मौजूद लैब या अन्य संसाधनों को जुटाकर प्रैक्टिकल करवाने होंगे।

विज्ञान लैब वैन के जरिए करवाएं जाएंगे प्रैक्टिकल

गौरतलब है कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के तत्वावधान में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने इसी सत्र में जिलेभर के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक विज्ञान लैब वैन भेजने का निर्णय लिया था। जिसे जिलेभर के स्कूलों में जा-जाकर नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान से संबंधित प्रैक्टिकल करवाने थे। लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर आने के बाद स्कूलों को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। अभी पिछले माह से छठी से 12वीं कक्षा और सितंबर में चौथी और पांचवीं कक्षा के लिए स्कूल कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करते हुए खुल रहे है। इस सत्र में विज्ञान लैब वैन आने की कोई सूचना विभाग को नहीं है।

वैन का इंतजार कर रहे शिक्षक व विद्यार्थी

जिलेभर के जिन स्कूलों में विज्ञान लैब नहीं है। उनके शिक्षक व विद्यार्थी विज्ञान लैब वैन का इंतजार कर रहे है। चूंकि केवल उन्हीं विद्यार्थियों को लैब वैन का लाभ मिलना था। लेकिन अभी तक विज्ञान लैब वैन की सूचना शिक्षा विभाग के पास नहीं है। ऐसे में अगले सत्र में ही विद्यार्थियों का लैब वैन का इंतजार खत्म हो सकेगा।

कोरोना के कारण नहीं आई विज्ञान लैब वेन

कुरुक्षेत्र के समग्र शिक्षा डीपीसी विनोद कौशिक ने बताया कि एनसीईआरटी के तत्वावधान में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से विज्ञान लैब वैन इस सत्र में स्कूलों में आनी थी। कोरोना के चलते स्कूल बंद होने के कारण वैन नहीं आई है। इस सत्र में भी परिषद की ओर से विभाग को वैन का कोई मैसेज नहीं मिला है। परिषद की ओर से अगले सत्र में ही विज्ञान लैब वैन जिले में प्रैक्टिकल के लिए आ सकती है।

chat bot
आपका साथी