गीता के श्लोकों से गूंजा स्कूल प्रांगण

न्यू हाउसिग बोर्ड कॉलोनी स्थित गीता विद्या मंदिर स्कूल में बृहस्पतिवार को श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों को कंठस्थ किया गया। विद्यार्थियों की गीता के श्लोकों की प्रस्तुति से पूरा स्कूल गूंज उठा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:44 AM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:44 AM (IST)
गीता के श्लोकों से गूंजा स्कूल प्रांगण
गीता के श्लोकों से गूंजा स्कूल प्रांगण

जासं, पानीपत : न्यू हाउसिग बोर्ड कॉलोनी स्थित गीता विद्या मंदिर स्कूल में बृहस्पतिवार को श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों को कंठस्थ किया गया। विद्यार्थियों की गीता के श्लोकों की प्रस्तुति से पूरा स्कूल गूंज उठा।

रीतिका, निशिका, वर्णिका, सुहानी, प्राची, आकांक्षी, वेदिका, मोक्ष, छवि, माधव, श्रेया, आशीष व हार्दिक ने सबको पापमुक्त कर्म करने, सभी धर्मों के अनुसार व्यवहार करने, क्रोध व लोभ न करने, आत्मा के अजर व अमर होने और मोह माया से दूर रहने के लिए श्लोक उच्चारण किए।

चेयरमैन एसपी बंसल ने विद्यार्थियों के उच्चारण की सराहना की। उन्होंने कहा कि गीता के संदेशों में व्यक्ति को कर्म करने का संदेश मिलता है। भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की धरती पर अर्जुन को कर्म करने का ही संदेश दिया था। हर वर्ग को गीता के श्लोकों का अध्ययन करने के साथ इनको अपने जीवन में धारण करना चाहिए। प्रिसिपल रेणुका अनेजा ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी