किसान आंदोलन में ड्यूटी के दौरान जींद के जवान का निधन, ढाई साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

सिंघु बार्डर पर जींद के जवान का निधन हो गया। वह किसान आंदोलन में सिंघु बार्डर में तैनात था। एसएसबी का जवान रूपगढ़ गांव का रहने वाला है। उनका पार्थिव शरीर गांव में लगाया गाय सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 07:06 PM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 07:06 PM (IST)
किसान आंदोलन में ड्यूटी के दौरान जींद के जवान का निधन, ढाई साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
जींद के रूपगढ़ गांव के जवान राजीव का फाइल फोटो।

पानीपत/जींद, जेएनएन। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान सिंघु बार्डर पर ड्यूटी कर रहा एसएसबी (सशस्‍त्र सीमा बल) के जवान का निधन हो गया। जवान जींद के रूपगढ़ गांव का राजीव था। शनिवार को गांव में राजीव का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राजीव के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ उमड़ी और नम आंखों से जवान को श्रद्धांजलि दी।

गांव रूपगढ़ का 30 वर्षीय राजीव साल 2013 में सशस्त्र सीमा बल में भर्ती हुआ था। नवंबर महीने में छुट्टी बिताने के बाद एक दिसंबर से वह ड्यूटी पर चला गया था। इस दौरान उनकी ड्यूटी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के कारण सिंघु बार्डर पर लगाई गई थी।

शुक्रवार को डयूटी के दौरान राजीव का निधन हो गया। राजीव की मौत का कारण कुछ लोग निमोनिया तो कुछ दिल का दौरा पड़ना बता रहे हैं। शनिवार सुबह तिरंगे में लिपटा राजीव का पार्थिव शरीर रूपगढ़ गांव पहुंचा। उनकी पत्नी सोनिया का रो-रोकर बुरा हाल था। सैन्य सम्मान के साथ राजीव का अंतिम संस्कार किया गया।

ढाई साल रियांश के सिर से उठा बाप का साया

राजीव अपने पीछे ढाई साल के बेटे रियांश और पत्नी सोनिया को छोड़ गया। रियांश को अभी यह भी पता नहीं कि उसके सिर से पिता का साया सदा-सदा के लिए उठ गया है। पिता सत्यनारायण, मां बिमला और भाई संदीप तथा प्रदीप का भी रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम संस्कार में डीएसपी साधुराम, एसएचओ सदर दिनेश कुमार, गांव के सरपंच संदीप तथा विधायक डॉ. कृष्ण मिढा के प्रतिनिधि शामिल हुए। एसएसबी की टुकड़ी के साथ-साथ जींद पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें: टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन में गए कैथल के युवा किसान की मौत, गांव में छाया मातम


ये भी पढ़ें:  हरियाणा में हैवानियत की हदें पार, पति को बंधक बना उसके सामने 5 लोगों ने पत्‍नी से किया गैंगरेप

chat bot
आपका साथी