सपना बजाज कांशीगिरी मंदिर की चेयरमैन चुनी

श्री सिद्ध कांशीगिरी मंदिर सनौली रोड की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई। चुनावी प्रक्रिया में मंदिर सभा के सभी सदस्य मौजूद रहे। सपना बजाज को चेयरमैन चुना गया। अशोक खटर वाइस चेयरमैन चुने गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:47 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:47 PM (IST)
सपना बजाज कांशीगिरी मंदिर की चेयरमैन चुनी
सपना बजाज कांशीगिरी मंदिर की चेयरमैन चुनी

जागरण संवाददाता, पानीपत : श्री सिद्ध कांशीगिरी मंदिर सनौली रोड की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई। चुनावी प्रक्रिया में मंदिर सभा के सभी सदस्य मौजूद रहे। सपना बजाज को चेयरमैन चुना गया। अशोक खटर वाइस चेयरमैन चुने गए। हरीश खुराना प्रधान, पूर्ण बजाज कार्यकारी प्रधान, ईश गुलाटी उप प्रधान, देस राज आर्य उपप्रधान, हरीश नागपाल उप प्रधान, मदन खटर महासचिव, कृष्ण आर्य कोषाध्यक्ष बनाए गए। इस अवसर पर सरला ग्रोवर, किशोर ग्रोवर, चेतनदास सेतिया, सुभाष आर्य, फतेह गुलाटी, चमन गुलाटी, प्रवीन आर्य, भारत भूषण, नंदलाल आहूजा, देवेंद्र खटर मौजूद रहे। प्राचीन सिद्ध कांशीगिरी मंदिर सनौली रोड की दूर-दूर तक मान्यता है। यहां धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। मंदिर के वार्षिकोत्सव पर देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां शादी विवाह के लिए पंजीकरण होने के साथ-साथ चिकित्सा कैंप लगते हैं।

chat bot
आपका साथी