जरूरतमंद की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य : अरुण दास

स्वामी अरुण दास ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। सनातन धर्म संगठन नर सेवा नारायण सेवा पुनीत कार्य कर रहा है। हरिद्वार से आए स्वामी अरुण प्रेम मंदिर में आयोजित राशन वितरण समारोह में बोल रहे थे। स्वामी हंसादेवाचार्य के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी बनने के बाद स्वामी अरुण दास पहली बार पानीपत आए। उन्होंने कहा कि प्रेम मंदिर से उनका विशेष स्नेह रहा है। इस कार्यक्रम में 631 परिवारों को निशुल्क राशन व सहायता सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निर्यातक विजय अरोड़ा अरिमा अरोड़ा (मालिक देवश्री ओवरसीज) ने सहायता सामग्री बांटी। प्रेम मंदिर की अध्यक्षा कांता महाराज ने इस कार्य की सराहना करते हुए संगठन के सदस्यों को साधूवाद दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 09:19 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 09:19 AM (IST)
जरूरतमंद की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य : अरुण दास
जरूरतमंद की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य : अरुण दास

जागरण संवाददाता, पानीपत : स्वामी अरुण दास ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। सनातन धर्म संगठन नर सेवा नारायण सेवा पुनीत कार्य कर रहा है। हरिद्वार से आए स्वामी अरुण प्रेम मंदिर में आयोजित राशन वितरण समारोह में बोल रहे थे। स्वामी हंसादेवाचार्य के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी बनने के बाद स्वामी अरुण दास पहली बार पानीपत आए। उन्होंने कहा कि प्रेम मंदिर से उनका विशेष स्नेह रहा है।

इस कार्यक्रम में 631 परिवारों को निशुल्क राशन व सहायता सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निर्यातक विजय अरोड़ा, अरिमा अरोड़ा (मालिक देवश्री ओवरसीज) ने सहायता सामग्री बांटी। प्रेम मंदिर की अध्यक्षा कांता महाराज ने इस कार्य की सराहना करते हुए संगठन के सदस्यों को साधूवाद दिया।

संगठन के अध्यक्ष सूरज पहलवान ने कहा कि इन जरूरतमंद परिवारों में कोई अति निर्धन है तो कोई बेसहारा है। हम सब इनकी सेवा करके इनके परिवारों की पीड़ाओं को कम कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को सूरज पहलवान एवं युधिष्ठिर लाल शर्मा ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। राशन वितरण समारोह में वेद प्रकाश शर्मा, सतीश गुप्ता, रमेश राजपाल, हरीश टुटेजा, मदन लाल डुडेजा, दीपक अरोड़ा, तीर्थ दास सेठी, सतनाम मिगलानी, चन्द्रभान वर्मा, कैलाश लूथरा, जगदीश जग्गी, गौरव पाहवा, सुनील मिगलानी, प्रिंस पाहवा, हिमांशु असीजा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी