पराली लोगो रिसपुर के किसानों ने पराली नहीं जलाने की ली शपथ

संवाद सहयोगी सनौली पराली नहीं जलाएंगे-पर्यावरण को बचाएंगे। दैनिक जागरण की इस मुहिम से ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:39 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:39 AM (IST)
पराली लोगो 
रिसपुर के किसानों ने पराली नहीं जलाने की ली शपथ
पराली लोगो रिसपुर के किसानों ने पराली नहीं जलाने की ली शपथ

संवाद सहयोगी, सनौली : पराली नहीं जलाएंगे-पर्यावरण को बचाएंगे। दैनिक जागरण की इस मुहिम से किसानों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। गांव रिसपुर के किसानों ने शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाते हुए पराली नहीं जलाने की शपथ ली। सरपंच रवींद्र रावल ने किसानों को पराली सहित दूसरी फसलों के अवशेष नहीं जलाने की शपथ ली। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि पराली जलाने से भूमि में मौजूद मित्र कीट भी मर जाते हैं। भूमि की उपजाऊ क्षमता कमजोर हो जाती है। सरकार की ओर से मुकदमा-जुर्माना होने का डर भी बना रहता है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर गांव की बदनामी होती है। बेहतर होगा कि पराली का सदुपयोग करें। इस मौके पर प्रेम सिंह, अनूप सिंह, मोहन सिंह, सोनू, जयपाल, अनुज, राजपाल, महाबीर, नरेश, बलबीर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी