सादगी से मनाई परशुराम जयंती

हरिनगर स्थित परशुराम धर्मशाला में परशुराम जयंती मनाई गई। कोविड की वजह से इस बार बड़ं आयोजन नहीं हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:10 AM (IST)
सादगी से मनाई परशुराम जयंती
सादगी से मनाई परशुराम जयंती

जासं, पानीपत : हरिनगर स्थित परशुराम धर्मशाला में परशुराम जयंती मनाई गई। कोविड की वजह से कार्यक्रम सादगी भरा रहा। पहले हवन किया गया। इस मौके पर प्रधान सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा के अलावा नारायण दत्त शर्मा, कपिल शर्मा, पाली राम शर्मा, गौतम रामलाल, रामनिवास, मेघराज मौजूद रहे। विष्णु के अवतार थे भगवान परशुराम : सुनील शर्मा

जौरासी गांव में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। जौरासी रोड स्थित अपने कार्यालय में समाजसेवी सुनील शर्मा पट्टीकल्याणा ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार थे परशुराम। वैशाख शुक्ल पक्ष अक्षय तृतीया के दिन उनकी जयंती मनाई जाती है। रामायण और महाभारत दोनों में उनकी उपस्थिति है। भगवान शिव के परमभक्त थे। महादेव से मिलने में बाधा बनने पर उन्होंने भगवान गणेश का दांत तोड़ दिया। वहीं जौरासी की ब्राह्मण चौपाल में जिला ब्राह्मण महासभा के प्रधान त्रिलोक शर्मा ने इस उपलक्ष्य में हवन किया। ग्रामीणों ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए आहुति डाली। इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा छदिया, सत्यनारायण कौशिक किवाना, पार्षद पति जयभगवान शर्मा, प्रमोद वत्स, राजेश और प्रेम जांगड़ा, कुलदीप गारहल्याण, सुभाष देशवाल, आनंद प्रकाश आर्य, अशोक शर्मा, ईश्वर दत्त शर्मा मौजूद रहे।

जागरण संवाददाता, पानीपत : भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर परशुराम मंदिर में हवन कर पूजा अर्चना की गई। विपदा की इस घड़ी में सबका उद्धार करने की भगवान परशुराम से प्रार्थना की गई। मंदिर प्रधान जेपी शर्मा ने कहा कि वायरस के निवारण के लिए हवन करना जरूरी है। संकट के इस काल में कोविड को देखते हुए सूक्ष्म कार्यक्रम किया गया। हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

घरों में हुई पूजा

भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के जन्मोत्सव पर पूर्व पार्षद मनोज एडवोकेट ने घर पर ही पूजा अर्चना की। हर वर्ष ब्राह्मण समाज व धार्मिक संस्थाएं अक्षय तृतीया पर परशुराम की जयंती पर शोभायात्रा निकालती है। संकीर्तन करते हुए जयंती को धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार ज्यादातर श्रद्धालुओं ने घरों पर रहकर ही पूजा अर्चना की। घर पर ही मनाया भगवान परशुराम का जनमोत्सव

गांव उग्राखेड़ी में शुक्रवार को ग्रामीणों ने अपने घरों में ही भगवान परशुराम के जन्मोत्सव मनाया। विकास गौतम ने कहा हर वर्ष ब्राह्मण समाज एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य शोभायात्रा निकालने के साथ संकीर्तन करके धूमधाम से मनाया जाता था। गौतम ने कहा कि महामारी से बचने के लिए सावधानी बहुत जरूरी है। इसलिए बेवजह घरों से न निकले और मास्क जरूर लगाएं।

chat bot
आपका साथी