खाकी के जज्‍बे को सलाम, कुरुक्षेत्र में ड्यूटी निभाते हर रोज तीन जवान हो रही कोरोना संक्रमित

आमजन की सुरक्षा में खाकी दिन रात ड्यूटी कर रही है। इस कोरोना महामारी को रोकने के लिए ड्यूटी करते हर दो दिन में तीन जवान कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। बावजूद संक्रमण को रोकने के लिए अन्‍य जवानों का हौसला नहीं डगमगाया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:19 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:19 PM (IST)
खाकी के जज्‍बे को सलाम, कुरुक्षेत्र में ड्यूटी निभाते हर रोज तीन जवान हो रही कोरोना संक्रमित
ड्यूटी करते हुए पुलिस के जवान संक्रमित हो रहे।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। लॉकडाउन के नियमों की पालना कराने के लिए फ्रंट लाइन पर खड़ी खाकी ही कोरोना की चपेट में आती जा रही है। आमजन सड़कों पर बेवजह निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में इसका खामियाजा खाकी को भुगतना पड़ रहा है। 

जिला पुलिस के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो दो दिन में तीन पुलिस के जवान काेरोना महामारी की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में तीन मार्च के बाद से 97 पुलिस कर्मी कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि इनमें से 71 ने रिकवरी कर दोबारा से ड्यूटी संभाल ली है। गनीमत है कि इनमें से एक कर्मचारी की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही पुलिस पर फिर से आमजन की सुरक्षा के साथ ही बिना मास्क के सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर नकेल कसने की ड्यूटी कड़ी कर दी गई थी। जिसके चलते एक बार फिर से सड़कों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई और हर आने-जाने वालों को मास्कर पहने का पाठ पढ़ाने की हिदायत दी गई थी। 

फ्रंट लाइन पर खड़े इन पुलिस कर्मियों के कंधों पर आमजन को बचाने का दायित्व आ गया था। खुद को बचाते हुए पुलिस कर्मी बाखूबी ड्यूटी निभा रहे हैं, मगर कोरोना उन्हें भी अपनी चपेट में ले रहा है। जिले में बीते 14 दिनों में पुलिस के 21 जवान कोरोना की चपेट में आए हैं, यानी कि दो दिन में तीन पुलिस कर्मचारियों को कोरोना हो रहा है। इसके वाबजूद भी पुलिस कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी दे रहे हैं। 

जिले में कोरोना पीड़ित पुलिस कर्मचारी 

कुल : 97 

स्वस्थ हुए : 71

क्वांरटाइन : 25 

अस्पताल में भर्ती : 01 

मार्च 2020 से तीन मार्च 2021 तक में कोरोना की चपेट आए पुलिस कर्मी : 225 

मौत : एक

chat bot
आपका साथी