सक्षम युवाओं ने ग्रामीणों को किया जागरूक

सनौली खुर्द गांव में सब घर नल सब घर जल अभियान को लेकर खंड समन्वयक होशियार सिंह के नेतृत्व में सक्षम युवाओं ने ग्रामीणों को जागरूक किया। सर्व ब्राह्मण सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 07:15 AM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 07:15 AM (IST)
सक्षम युवाओं ने ग्रामीणों को किया जागरूक
सक्षम युवाओं ने ग्रामीणों को किया जागरूक

संवाद सहयोगी, सनौली : सनौली खुर्द गांव में सब घर नल सब घर जल अभियान को लेकर खंड समन्वयक होशियार सिंह के नेतृत्व में सक्षम युवाओं ने ग्रामीणों को जागरूक किया। सर्व ब्राह्मण सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि जल को व्यर्थ ना बहाएं, क्योकि जल के बिना हमारा जीवन अधूरा है। इसलिए हमें जीवन बचाने के लिए जल को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि जल की एक एक बूंद कीमती है। अगर हम समय रहते जल को नहीं बचा पाए तो आने वाले समय में जल हमें नहीं बचा पाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग की जनकल्याणकारी नीतियों के तहत हर घर में जल के लिए निश्शुल्क नल लगाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी