कुरुक्षेत्र में चार महीने से वेतन की राह ताक रहे सक्षम युवा, बेरोजगारी भत्ते के इंतजार में 12 हजार बेरोजगार

कुरुक्षेत्र में सक्षम युवाओं को नवंबर से वेतन का इंतजार है। 2035 युवाओं को वेतन नहीं मिला है। बेरोजगारी भत्ता लेने वाले 12444 युवाओं भी भत्ता नहीं मिला है। सरकार ने सक्षम योजना के लिए 6000 रुपये वेतन निर्धारित किया है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:55 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में चार महीने से वेतन की राह ताक रहे सक्षम युवा, बेरोजगारी भत्ते के इंतजार में 12 हजार बेरोजगार
कुरुक्षेत्र में सक्षम योजना के तहत कार्यरत युवाओं का 4.88 करोड़ रुपये विभाग की ओर पेंडिंग है।

कुरुक्षेत्र [अनुज शर्मा]। जिला रोजगार कार्यालय के अंतर्गत सक्षम युवा योजना के तहत 2035 युवा जिलेभर के सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिनकी पिछले चार माह से वेतन व भत्ता नहीं मिल पाया है। वहीं योजना के तहत जिलेभर के करीब 12 हजार 444 युवा केवल भत्ता प्राप्त करने वाले शामिल हैं। इन्हें भी पिछले चार माह से भत्ता नहीं मिल पाया है।

वेतन न मिलने से योजना के तहत लगे सक्षम युवाओं को अपना खर्च उठाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सक्षम युवाओं का कहना है कि उन्हें आफिस तक आने के लिए भी पैसे मांगने पड़ रहे है। क्योंकि सरकार की ओर से सक्षम योजना में युवाओं को अच्छा वेतन नहीं मिल रहा है। जिससे वे कुछ उसमें से सेविंग भी कर सकें।

यह है भत्ते का ग्राफ

कक्षा     भत्ता

12वीं    900

यूजी      1500

पीजी     3000

सक्षम योजना में चार माह पेंडिंग भत्ता

कक्षा    युवा          भत्ता

12वीं   8675      3,12,30,000

यूजी     1822      1,09,32,000

पीजी    1947      2,33,64,000

कुल     12,444   6,55,26,000

सक्षम युवाओं के चार माह का पेंडिंग वेतन

कक्षा    युवा         वेतन

12वीं   121       29,04000

यूजी     1703     4,08,72000

पीजी     211      50,64000

कुल      2,035   4,88,40000

नवंबर से सरकार से नहीं आया बजट

कुरुक्षेत्र के जिला रोजगार अधिकारी नीरज जिंदल ने बताया कि जिले में नवंबर माह से सरकार की ओर से बजट नहीं आया है। जिस कारण से सक्षम योजना में कार्यरत युवाओं को वेतन व भत्ता लेने वाले युवाओं को भत्ता नहीं नहीं मिल सका है। अगले सप्ताह तक सरकार की ओर से बजट विभाग के पास आ जाएगा। उसी समय वेतन व भत्ता सभी लाभार्थियों को दे दिया जाएगा।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी