नुक्कड़ नाटक से दिया म्हारा हरियाणा सक्षम का संदेश, समझाया संस्कृति का महत्व

सर्व शिक्षा अभियान की तरफ से डेरा जोगी संजौली और रामड़ा आर गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

By Edited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 06:44 AM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 06:44 AM (IST)
नुक्कड़ नाटक से दिया म्हारा हरियाणा सक्षम का संदेश, समझाया संस्कृति का महत्व
नुक्कड़ नाटक से दिया म्हारा हरियाणा सक्षम का संदेश, समझाया संस्कृति का महत्व
पानीपत, जेएनएन। सर्व शिक्षा अभियान की तरफ से डेरा जोगी, संजौली और रामड़ा आर गांव में शनिवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से म्हारा हरियाणा सक्षम का संदेश दिया गया। टीम लीडर मस्तान सिंह, अनिल कुमार, संजय, भरत व दीप ने सक्षम विषय पर नाटक की प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से सक्षम का मतलब समझाया। ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर एपीसी राजेंद्र सिंह मलिक सहित गांव के पंच सरपंच मौजूद रहे।
chat bot
आपका साथी